IND vs SL: राहुल द्रविड़ के साथ जुगलबंदी करने को बेताब है यह खिलाड़ी, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से शुरू होने वाली तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 13 जुलाई से खेली जाने वाली इस सीरीज को श्रीलंकाई खेमे में कोरोना विस्फोट के बाद 5 दिन की देरी से शुरू किया जा रहा है। जहां भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं तो वहीं पर शिखर धवन की कप्तानी वाली यह युवा टीम टी20 विश्व कप से पहले आखिरी बार सीमित और प्रारूप सीरीज खेलने उतरेगी।
भारतीय चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को चुना है तो वहीं पर आईपीएल में धमाल मचाने वाले कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो कि इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर विश्व कप की टीम में जगह बनाने पर होगी। भारतीय टीम में चुने गये अनकैप्ड खिलाड़ियों में एक नाम युवा स्पिनर कृष्णप्पा गौथम का भी है। श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय दौरे और खास तौर से कोच राहुल द्रविड़ के साथ काम करने को लेकर गौथम काफी उत्साहित हैं।
और पढ़ें: ENG vs PAK: शाहीन अफरीदी के समर्थन में उतरे मोहम्मद आमिर, जानें क्या कहा
गौथम इस साल इंग्लैंड के खिलाफ घर पर खेली गई द्विपक्षीय सीरीज में बतौर नेट बॉलर शामिल किये गये थे। इससे पहले वह राहुल द्रविड़ के साथ इंडिया ए टीम का हिस्सा बन चुके हैं और एनसीए में उनके अंडर काफी कुछ सीखा है। राहुल द्रविड़ के साथ फिर से जुगलबंदी करने को तैयार इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान की जमकर तारीफ की है और कहा कि उनसे आप कभी भी किसी भी मुद्दे पर बात कर सकते हैं और वो समाधान देने के लिये हमेशा तैयार रहते हैं।
उन्होंने कहा,'इंडिया ए की टीम में राहुल सर मेरे कोच थे और मैं उनके साथ दोबारा खेलने को लेकर बेताब हूं। इंडिया ए के दिनों में जब भी मुझे किसी बात को लेकर दुविधा या परेशानी होती थी मैं उनके पास जाकर पूछता और वो हमेशा मेरे सवालों का जवाब देने को तत्पर रहते थे। आप उनसे किसी भी विषय पर बात कर सकते हैं, उनके पास हर समस्या का समाधान होता है। सिर्फ इंडिया ए ही नहीं एनसीए के दिनों में भी मैंने उनके साथ काफी वक्त बिताया है। वो बस एक फोन कॉल की दूरी पर रहते हैं।'
और पढ़ें: Wimbledon 2021 विजेता नोवाक जोकोविच को है हिंदू धर्म से प्यार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर
कृष्णप्पा गौथम ने आगे बात करते हुए कहा कि मैं राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज के साथ एक बार फिर काम करने को लेकर बेताब हूं। यह हमारे लिये एक आशीर्वाद है कि वो टीम के साथ कोच के रूप में आये और हमें उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। गौथम ने कहा कि वो द्रविड़ से यह पूछेंगे कि किसी खिलाड़ी को लंबे समय तक खेलने के लिये क्या करना चाहिये और बड़े मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कैसे किया जाये। वह हर चीज को लेकर हाजिरजवाब हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
