नई दिल्ली। कैप्टन विराट कोहली अक्सर अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा को लेकर चर्चा में रहते हैं, हालांकि अपनी-अपनी फील्ड के दोनों महारथि कभी भी अपने रिश्तों के बारे में कोई बयान मीडिया में नहीं देते हैं, ऐसे में अगर कोहली किसी इंटरव्यू में अनुष्का को लेकर बातें करें तो अचरज तो होगा ही ना।
दऱअसल चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहे विराट कोहली ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी लाइफ में अनुष्का के महत्व को बताया।
अनुष्का शर्मा हर खास मौकों पर साथ रही
कोहली ने कहा कि अनुष्का शर्मा उनकी जिंदगी के हर खास मौकों पर उनके साथ रही हैं, ये बात उनके लिए बहुत मायने रखती है, अनुष्का शर्मा को अपना लकी चार्म बताते हुए विराट ने बताया कि जब मैं टेस्ट सीरीज़ के लिए मोहाली में था, तब भी अनुष्का मेरे साथ थी। इसके बाद जब मैं मेलबर्न में था तब भी वो मेरे साथ थी।
उस वक्त मैं एकदम से भावुक हो गया था
अपनी खुशी के पलों को याद करते हुए कप्तान ने कहा कि जब मेरे पास बीसीसीआई की ओर से फोन आया कि मुझे भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बना दिया गया है तो एकदम से मुझे लगा कि मैं क्या रियेक्ट करूं, मैं तुरंत अनुष्का के पास पहुंचा और उसे सारी बात बताई, वो भी बहुत ज्यादा खुश हुई। कोहली ने कहा कि जिस वक्त मैं उसे कैप्टन बनने की बात कह रहा था, उस वक्त मैं एकदम से भावुक हो गया था।
वो हमेशा मेरे साथ देने के लिए मेरे साथ होती है
मुझे याद आ रहा था कि कैसे मैं एक एकेडमी में खेलता था, आज यहां तक का सफर तय किया, उस समय मैं बहुत ही इमोशनल हो गया था। मैंने ऐसा कभी सोचा नहीं था कि मेरी लाइफ में ये दिन भी आएगा और मैं उसके साथ शेयर करूंगा, जब-जब मेरे साथ कुछ अच्छा हुआ है, वो हमेशा मेरे साथ देने के लिए मेरे साथ होती है।
इसलिए विराट को आता है गुस्सा
तो सुन लिया आपने ना कि अनुष्का कैप्टन कोहली की जिंदगी में क्या मायने रखती है इसलिए जब लोग कोहली के खेल को लेकर अनुष्का पर निशाना साधते हैं तो विराट को गुस्सा आता है।