For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-पाक मैच देखने पर विजय माल्या का Tweet, मीडिया पर कसा तंज

भारत के भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने अपने नए ट्वीट में इंडियन मीडिया पर तंज कसा है।

नई दिल्ली। एक बार फिर से भारत के भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। माल्या ने अपने नए ट्वीट में इंडियन मीडिया पर तंज कसा है। माल्या ने ट्विटर पर लिखा है कि भारत पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान भारतीय मीडिया ने मेरी उपस्थिति को प्रमुखता से कवर किया। मैं भारत की टीम को खुश करने के लिए सभी मैच देखना चाहता हूं।

गौरतलब है कि रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान विजय माल्या को एजबेस्टन स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा गया था, यही नहीं उनकी और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की बात करती हुई तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कई खबरों में कहा गया था कि भारत माल्या को खोज नहीं पा रहा है और माल्या जनता के पैसों पर लंदन में ऐश कर रहे हैं।

9000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही बैंकों से करीब 9000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या को झटका लगा था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके महाराष्ट्र के 100 करोड़ रुपये के मांडवा फार्महाउस को अपने कब्जे में ले लिया है। माल्या पिछले साल से ही भारत से अचानक गायब हो गए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+