INDvsWI: जब थर्ड अंपायर के कमरे में घुसकर वेस्टइंडीज के कोच ने की ये शर्मनाक हरकत, हुए सस्पेंड
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर जब नतीजे खिलाड़ियों के पक्ष में नहीं आते हैं तो कई बार वो अधीर हो जाते हैं, साथ ही साथ कई बार कुछ ऐसी भी हरकत कर जाते हैं जिससे उन्हें इस गलती का खामियाजा भी उठाना पड़ता है। ऐसा ही एक वाकया हुआ है भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी। दरअसल विंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ पर अंपायरों को अपशब्द कहने का दोषी पाया गया है जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें दो वनडे मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया है। इसका मतलब 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में विंडीज टीम बिना कोच के मैदान पर उतरेगी।
ये भी पढ़ें- VIDEO:ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने पकड़ा कमाल का कैच, आपको नहीं होगा यकीन!
हुआ यूं कि स्टुअर्ट लॉ ने हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को अंपायरों के साथ गलत व्यवहार किया था। दरअसल कायरन पॉवेल के आउट होने के बाद विंडीज के कोच थर्ड अंपायर के कमरे में गए और उनके खिलाफ गलत शब्दों का इ्स्तेमाल किया। चौथे अंपायर के साथ भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। स्टुअर्ट लॉ की इस हरकत के बाद आईसीसी ने उनकी 25 फीसदी मैच फीस तो काटी ही साथ में उन्हें दो मैचों के लिए निलंबित भी कर दिया।
गौरतलब हो कि वनडे सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी, दूसरा 24 को इंदौर, तीसरा 27 को पुणे, 29 को मुंबई और पांचवां एक नवम्बर को तिरुवनंतपुरम में होगा। इसके बाद मेहमान टीम के साथ टीम इंडिया को 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज भी खेलनी हैं।
Story first published: Tuesday, October 16, 2018, 16:44 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
