Video: जब जसप्रीत बुमराह ने महज 20 गेंद में ठोंके 42 रन, वायरल हो रही मैच जिताऊ पारी
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों कई देश लॉकडाउन पर हैं और घरों पर बंद खिलाड़ी मैदान से दूर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गये हैं। लॉकडाउन में समय बिताने के लिये यह खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के जरिये या तो पुराने दिनों को याद कर रहे हैं या फिर फैन्स के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव होने वाले सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की फेहरिस्त में एक नाम युवराज सिंह का भी है जिन्होंने हाल ही में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से बात की और उनकी बल्लेबाजी का मजाक भी उड़ाया।
और पढ़ें: विकेट के पीछे धोनी की जगह लेना आसान नहीं, रहता हैं काफी दबाव: केएल राहुल
युवराज सिंह ने यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर इस गेंदबाज की बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वनडे और टेस्ट में आपका सर्वोच्च 10 रन है, जबकि टी20 में 7 रन है, वहीं आईपीएल में 16 रन है। जबकि 80 फर्स्ट क्लास मैच में महज 82 रन बनाये हैं।
और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास का सबसे विवादित मैच, जब खिलाड़ियों ने अंपायर से कर दी थी बगावत

युवराज की डिमांड पर बुमराह ने पोस्ट किया बैटिंग का वीडियो
इस सवाल के जवाब में जसप्रीत बुमराह ने गोवा के खिलाफ खेले गये अपने एक घरेलू मैच के बारे में बताया जिसमें उन्होंने महज 20 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाये थे। इस पर युवराज ने उनसे वीडियो की मांग की।
जसप्रीत बुमराह ने इसके जवाब में कहा था कि जल्द ही वह उस वीडियो को उनके साथ शेयर करेंगे। आखिरकार बुमराह ने युवराज सिंह की डिमांड पर अपने फैन्स को बल्लेबाजी का नमूना दिखाते हुए वो वीडियो शेयर किया जिसमें वह गेंदबाज के सिर के ऊपर से शॉट लगाते नजर आ रहे हैं।
|
बल्लेबाजी में भी बुमराह ने मचाया धमाल
जसप्रीत बुमराह ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने युवराज सिंह को भी टैग किया है। जसप्रीत बुमराह की बल्लेबाजी के इस वीडियो को आईपीएल में उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने रिपोस्ट किया है।
वीडियो पोस्ट करते हुए बुमराह ने कैप्शन में लिखा,'सभी के लोकप्रिय मांग पर ( खासकर युवराज सिंह के), यहां प्रस्तुत है 2017 में जसप्रीत बुमराह की मैच जिताऊ पारी।'
उल्लेखनीय है कि इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जसप्रीत बुमराह में बल्लेबाजी करने की काबिलियत है। वह ज्यादातर गेंदों को सामने की ओर बॉलर के सिर के ऊपर से खेलते नजर आते हैं। इस वीडियो को देखकर उनके उस शॉट की याद ताजा हो जाती है जो उन्होंने पैट कमिंस की गेंद पर खेला था और 6 रन बटोरा था।

विजय हजारे 2017 में खेली थी यह पारी
आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने यह पारी 2017 के विजय हजारे टूर्नामेंट में गुजरात के लिये खेलते हुए गोवा के खिलाफ बनाये थे। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने महज 20 गेंद में 42 रनों की पारी खेली जिसकी मदद से गुजरात की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाये। वहीं गोवा की टीम महज 199 रन पर ऑल आउट हो गई थी और गुजरात ने 78 रनों से इस मैच को जीत लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
