IPL 2019: रन चुराते हुए अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए अमित मिश्रा, वायरल हुआ VIDEO
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स (Dehli Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (SunRisers Hyderabad) के बीच आईपीएल 2019 (IPL 2019) का एलिमिनेटर मैच (Eliminator Match) अपने अंतिम ओवर के लिए चर्चा का विषय बन गया। इस मैच में दिल्ली ने जीत हासिल करते हुए दूसरे क्वालीफायर (Qualifier 2) के लिए जगह पक्की कर ली है। एक समय बिना किसी दिक्कत के जीत दर्ज करती नजर आ रही दिल्ली की टीम ने अंतिम ओवर में एक-एक रनों के लिए संघर्ष किया और अंत में उसको 2 विकेट से जीत नसीब हुई।

अंतिम ओवर का फुल ड्रामा-
दरअसल दिल्ली की पारी के अंतिम ओवर के दौरान अमित मिश्रा (Amit Mishra) स्ट्राइक पर थे और गेंदबाज कर रहे थे खलील अहमद। इस ओवर की तीन बॉल फेंकी जा चुकी थी और दिल्ली को 3 गेंदों पर 2 रन जीत के लिए चाहिए थे। आपको बता दें कि इस समय दिल्ली कैपिटल्स के सात विकेट गिर चुके थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर जो नाटकीय घटनाक्रम हुआ उसने इस मैच में एक अलग ही चर्चा को जन्म दे दिया है। दरअसल अमित मिश्रा इस गेंद पर पूरी तरह से चूक गए, फिर गेंद विकेटकीपर के हाथों में भी गई और मिश्रा सिंगल के लिए दौड़ भी पड़े। विकेटकीपर ने गेंद खलील के हाथों में दी और खलील ने नॉन स्ट्राइकर छोर पर रन आउट करने के लिए थ्रो भी किया। मजेदार बात यह रही कि ना तो ये थ्रो विकेट पर लगी और ना ही गिल्लियां गिरी लेकिन तब भी बल्लेबाज आउट हो गया।

मिश्रा को भारी पड़ी 'चालाकी'-
आइए अब इस गुत्थी को सुलझाते हैं। दरअसल इस मैच में मिश्रा को क्रिकेट के एक अहम नियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया जिसके तहत उनको थर्ड अंपायर ने बाद में आउट करार दिया। जब खलील अहमद ने गेंद विकेट पर थ्रो किया तब मिश्रा विकेट के ठीक सामने दौड़ लगा रहे थे। इस तरह से वे गेंदबाज और विकेट के सामने आ गए और क्रिकेट का नियम टूट गया। मिश्रा की इस चालाकी पर सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने तुरंत विरोध दर्ज कराया और गेंदबाज ने भी मामले को रिव्यू करने का अनुरोध किया।
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स को जिताने के बाद ऋषभ पंत ने अगले मैच को लेकर कही बड़ी बात
|
मिश्रा ने पहुंचाई फील्डिंग में बाधा-
रिव्यू में साफ पाया गया कि मिश्रा ऑब्सट्रक्टिंग द फिल्ड (Obstructing The Field) के तहत आउट होने के हकदारी हैं और बाद में उनको आउट करार देकर इस नाटकीय घटनाक्रम का अंत किया गया। आपको बता दें कि मिश्रा आईपीएल में इस तरह से आउट होने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले युसूफ पठान भी 2013 के सीजन में अपना विकेट इस तरह से गंवा चुके हैं। दिल्ली के लिए राहत की बात अंत भला तो सब भला वाली रही और अब 10 मई को दूसरे क्वालीफायर मैच में उसका मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ होने जा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
