IPL 2019: तूफानी पारी खेलने के बाद ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी ये 'चेतावनी'
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने आईपीएल 2019 (IPL 2019) के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SunRisers Hyderabad) पर जीत दर्ज करते हुए खुद को दूसरे क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हैदराबाद ने हालांकि दिल्ली की टीम को आसानी से जीतने नहीं दिया और केवल एक गेंद शेष रहते हुए कैपिटल्स को 2 विकेट से जीत नसीब हुई। इस करीबी जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम की वो कमी एक बार खुलकर सामने आ गई जिसने उसको लगभग पूरे टूर्नामेंट में परेशान किया। यह कमी है आसान चीजों को मुश्किल बनाते हुए काम को अंजाम देना।

पंत की एक और धुआंधार पारी-
सनराइजर्स के दिए 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के एक समय 5 विकेट पर 151 रन थे लेकिन उसके बाद जल्दी-जल्दी तीन विकेट गिरते हुए यह टीम संघर्षपूर्ण तरीके से जीत हासिल करती नजर आई। दिल्ली को छठां झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा था जिन्होंने केवल 21 गेंदों पर शानदार 49 रनों की पारी खेलकर यह मैच दिल्ली की ओर पलट दिया। हालांकि पंत अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए।

मैच फिनिशर बनना चाहते हैं पंत-
अपनी इस एक और मैच जिताऊ पारी के बाद पंत ने कहा कि उन्होंने सकारात्मक रहने के साथ उस एक ओवर को लेकर लक्ष्य बनाया था जिसमें ज्यादा रन हासिल करके मैच को पलटा जा सके। हालांकि पंत को इस बात का मलाल है कि टीम के लिए मैच खत्म नहीं कर सके। उन्होंने कहा, 'अगर आप जम चुके हैं तो आपको अपनी टीम के लिए मैच खत्म करना होगा। मैं इस बार काफी करीब पहुंचा लेकिन अगली बार टीम के लिए मैच खत्म करने की पूरी कोशिश करूंगा
World Cup 2019: कपिल देव ने बताया टीम इंडिया की इस जोड़ी का नहीं है कोई तोड़

'फिनिशर' पंत से बचना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स
'पंत ने कहा टी-20 क्रिकेट में केवल एक बड़ा ओवर गेम बदल सकता है। आज मैंने गेंद को बहुत ज्यादा तेजी से हिट करने की कोशिश नहीं की और मेरा ध्यान टाइमिंग पर था।' आपको बता दें कि पंत को उनकी पारी के चलते मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। अब दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। इसका मतलब साफ है कि पंत अगर फिनिशर की भूमिका निभाने में सफल हो जाते हैं यह चेन्नई के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। इस मैच के विजेता को 12 मई को होने वाले फाइनल के लिए टिकट मिल जाएगा। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस पहले ही क्वालीफायर 1 में चेन्नई की टीम को हराने के बाद फाइनल में पहुंच चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
