Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Ind vs WI : टेस्ट सीरीज से पहले इस दिग्गज से पंत ने सीखे विकेटकीपिंग के गुर

नई दिल्ली। आगामी विश्वकप के लिहाज से भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों कई खिलाड़ियों पर प्रयोग कर रही है ताकि वो उनकी क्षमता को और निखार सकें। इंग्लैंडो दौरे पर इसी लिहाज से विकेटकीपर बल्लेबाजी रिषभ पंत को टीम में मौका दिया गया था। हालांकि इस दौरे पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया और एक शतक भी जड़ा लेकिन विकेटकीपिंग में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। वहीं अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल भारतीय युवा विकेटकीपर रिषभ पंत ने अपनी विकेटकीपिंग में और सुधार लाने के लिए टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे की मदद ली है। नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में किरण मोरे ने रिषभ पंत को इससे संबंधित टिप्स दिए। मोरे इससे पहले संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे युवा विकेटकीपर्स के साथ भी काम कर चुके हैं।

मोरे ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए मैंने तीन दिनों तक रिषभ के साथ काम किया। सिर्फ तीन दिन में किसी खिलाड़ी को बहुत ज्यादा नहीं सिखाया जा सकता लेकिन इन दिनों में मैंने पूरी कोशिश की और उन्होंने काफी कुछ सीखा। रिषभ बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और वो खेल को अच्छी तरह से समझते हैं। वक्त के साथ वो काफी कुछ सीखते चले जाएंगे। बता दें कि टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री के कहने पर बीसीसीआइ के क्रिकेट ऑपरेशंस जनरल मैनेजर सबा करीम ने किरण मोरे से पंत की मदद करने का अनुरोध किया था। ऐसे में पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ एक अलग रंग में दिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-Ind vs WI : 14 साल की उम्र में धमाल मचाने वाले पृथ्वी शॉ की 10 अनसुनी बातें

Story first published: Wednesday, October 3, 2018, 15:43 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+