IPL 2020: सैम करन ने सीएसके को भेजा खास संदेश, शामिल होने से पहले कप्तान धोनी के लिये कही बड़ी बात
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण के लिये गुरुवार को हुई नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले सीजन में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल होने के बाद सैम करन ने वीडियो के जरिये इसे खुद के लिये सीखने का बड़ा मौका बताते हुये टीम मैनेजमेंट का धन्यवाद किया है। नीलामी के बाद सैम करन ने सीएसके में चुने जाने को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के दिमाग से सीखने का सही मौका बताते हुए मैनेजमेंट का धन्यवाद किया।
और पढ़ें: IPL Auction: पूरा हुआ सुशांत सिंह राजपूत का सपना, 'काई पो छे' के अली को मुंबई इंडियंस ने खरीदा
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सैम करने ने कहा,' चेन्नई आकर आपने नये साथी खिलाड़ियों, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग से मिलने को बेताब हूं। मेरे लिये यह क्रिकेट की दो दिग्गज हस्तियों से सीखने का सुनहरा मौका है और उम्मीद है कि इस बार हम खिताब की ट्रॉफी जीतेंगे।'
गौरतलब है कि सैम करन ने आईपीएल के पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैट्रिक लेने का कारनामा किया था लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के चलते पंजाब की टीम ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया।
और पढ़ें: IPL 2020: नीलामी में आरसीबी के प्रदर्शन पर जानें क्या बोले कप्तान विराट कोहली, किस चीज की है दरकार
सैम करन ने आगे कहा,' मुझे चेन्नई के मैदान पर सीएसके के लिये खेलने का इंतजार है। पिछले साल मैंने चेन्नई के खिलाफ खेला था और इस बार उनके साथ खेलूंगा। यह काफी अलग और खास अहसास है। हम अपने फैन्स के लिये बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।'
और पढ़ें: मैदान पर लौटते ही मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी, 39 गेंद में जड़े 83 रन, लगाये 7 चौके, 5 छक्के
आपको बता दें कि गुरुवार को हुई नीलामी में सैम करन इंग्लैंड के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस खिलाड़ी को खरीदने की होड़ दिखाई दी। अंत में सीएसके की टीम ने 5.50 करोड़ में बाजी मार ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
