Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज सिंह ने 'दादी' सौरव गांगुली को दिया स्पेशल रिप्लाई, वायरल हुआ ट्वीट

नई दिल्ली। क्रिकेट में अपने जुनून से नए रंग भरने वाले युवराज सिंह आखिर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा हो गए। युवराज ने अपने जिस अंदाज से भारत में क्रिकेट खेलने का अंदाज बदला था उसके विस्तृत स्वरूप की अभिव्यक्ति आज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के रूप में हो रही है। इसलिए यह बात सच ही है कि युवराज जैसे क्रिकेटर कभी रिटायर नहीं होते बल्कि वे एक नई भूमिका में अपने जिंदगी की कोई सार्थक कहानी लिख रहे होते हैं। ऐसे में युवराज सक्रिय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर तो हो गए हैं लेकिन अभी भी उनको जीवन में काफी कुछ करना बाकी है।

गांगुली ने युवराज को बताया भाई जैसा प्यारा

कुछ ऐसा ही संदेश युवराज को तब मिला टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने युवी को उनके संन्यास लेने पर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि युवराज और गांगुली में खास रिश्ता है इसका कारण यह है कि युवराज के करियर को तब ही नई दिशा मिली थी जब गांगुली टीम के कप्तान थे। गांगुली ने युवराज की प्रतिभा को एक बड़ा मंच दिया इसमें कोई शक नहीं है। गांगुली ने युवराज के लिए सोशल मीडिया पर लिखा है- प्रिय युवराज..हर अच्छी चीजों का एक अंत होता है..मैं तुमको बताता हूं ये बहुत ही शानदार चीज है..तुम मुझे भाई के जैसे प्यारे रहे हो..और अब जब तुम संन्यास ले चुके हो तो और भी ज्यादा प्यारे हो.. पूरे देश को तुम पर नाज है। तुम्हारे लिए बहुत सा प्यार..बेहतरीन करियर।

युवराज ने 'दादा' में ढूंढी 'दादी'

इसका युवराज ने जवाब भी खास अंदाज में दिया जो इन दो दिग्गजों के बीच आपसी कैमिस्ट्री को बयान करता है। युवराज ने 'दादा' (गांगुली को सार्वजनिक जीवन में दादा के नाम से जाना जाता है) को प्यार से 'दादी' लिखते हुए उनका धन्यवाद दिया। युवराज ने कहा कि वे इस बात के लिए शुक्रगुजार हैं कि गांगुली ने उनको देश के लिए खेलने का मौका दिया और उनको सपनो को पूरा करने का अवसर दिया। युवराज ने अंत में गांगुली के लिए लिखा- 'आप हमेशा मेरे लिए बहुत खास रहेंगे।'

अब करियर की टेंशन नहीं लेना चाहते-

अब करियर की टेंशन नहीं लेना चाहते-

युवराज वैसे भी अब युवी के लिए खुद को साबित करने हेतु कुछ बाकी नहीं रह गया है। वे जिस स्टेज में हैं वहां पर उनको अपने हिसाब से जीवन जीने का पूरा हक है। उन्होंने कहा है कि वे अब वे किसी तरह के दबाव और आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में परफॉर्म करने के बोझ की परवाह नहीं करते हैं। हालांकि बीसीसीआई की अनुमति के हिसाब से वे अपना खेल खेलना जारी रखेंगे। युवराज कहते हैं, 'यह लंबी और कठिन यात्रा रही है, मुझे लगता है मैं इसका हकदार हूं। मैंने बीसीसीआई के साथ बातचीत कर ली है और अब अपनी संन्यास की इस घोषणा के बाद भी मैं उनसे बात करंगा।

धवन के चोटिल होने से इस खिलाड़ी की लगी 'लॉटरी', जल्द जाएंगे इंग्लैंड

Story first published: Tuesday, June 11, 2019, 19:58 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+