
इंग्लैंड की तेज पिचों पर कौन लेगा गब्बर की जगह?
मतलब साफ है कि भारत को ये विश्व कप धवन के भरोसे के बगैर ही खेलना होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिखर धवन के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर है लेकिन BCCI ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। धवन के बाएं अंगूठे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI मुकाबले में (वर्ल्ड कप के 14वें मैच में) चोट लगी थी जिसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में एक भी ओवर के लिए फील्डिंग नहीं की थी। धवन के चोटिल होते ही यह चर्चा तेज हो गई है कि इंग्लैंड की तेज पिचों पर कौन लेगा टीम इंडिया के गब्बर की जगह?

पंत की लगने वाली है लॉटरी!
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह माना जा रहा है कि धवन की जगह पर टीम में अब पंत को मौका मिल सकता है। बताया जा रहा है कि पंत जल्द से जल्द इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 'जैसे ही धवन की चोट के बारे में आधिकारिक जानकारी मिलती है वैसी टीम प्रबंधन उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को लेने के लिए आधिकारिक अनुरोध जारी करेगा। और धवन की जगह लेने वाला खिलाड़ी होगा ऋषभ पंत। धवन की चोट इतनी बुरी है कि अब टीम को उनके रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ेगी ही।'

गब्बर तो फिर भी गब्बर ही रहेगा-
धवन को शिखर धवन को ICC टूर्नामेंट का बेताज बादशाह कहा जाता है। उन्होंने अब तक ICC के खेले बड़े टूर्नामेंट में 6 शतक जड़े हैं। 2015 वर्ल्ड कप में शिखर धवन ने 2 शतक जड़े थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली शानदार जीत में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी और 117 रनों की शानदार पारी खेली थी। टीम इंडिया ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका और दूसरे ODI में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया था। धवन को शानदार पारी के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया था। धवन हाल के दिनों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और मिचेल स्टार्क की अंदर आती गेंदों पर आउट हो रहे थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने ओपन स्टान्स के साथ बल्लेबाजी कर इस कमजोरी को दूर किया और एक रिपोर्ट के मुताबिक 93 फीसदी स्ट्रोक पर उनका कमांड था।
कौन हैं जसप्रीत बुमराह की 'मिस्ट्री गर्ल', जिनके साथ लिंकअप के हैं चर्चे!

क्यों धवन हैं टीम इंडिया के लिए जरूरी-
धवन,टीम इंडिया के बड़े मैच और टूर्नामेंट के खिलाड़ी हैं। उनका चोटिल हो जाना भारतीय टीम को एक ऐसा झटका है जिसकी भरपाई शायद थोड़ी मुश्किल दिख रही है। धवन ने वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी में खेले कुल 20 मुकाबलों में 1638 रन बनाए हैं। इन रनों को बनाने के दौरान टीम इंडिया के 'गब्बर' ने 6 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं। धवन का इस दौरान औसत 65.15 और स्ट्राइक रेट 98.25 का रहा है। वर्ल्ड कप के 10 मैचों में धवन ने 53.70 की औसत और 94.21 की औसत से 537 रन बनाए हैं। रोहित और धवन की जोड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौथे सबसे रन बनाने वाली ओपनिंग जोड़ी हैं। रोहित-धवन की जोड़ी ने 103 पारियों में 45.89 की औसत से 4681 रन बनाए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनजेमेंट राहुल को मौका देकर नंबर-4 पर किस खिलाड़ी पर भरोसा दिखाएगी ?

बैंटिंग करते दाैरान हुए थे चोटिल-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान धवन को तेज गेंदबाज पैट कमिंस की उछाल लेती गेंद से चोट लग गई थी। काफी दर्द होने के बावजूद धवन ने 109 गेंद में 117 रन की पारी खेली थी। वो दर्द के बावजूद बैटिंग करते रहे। बाद में वो ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान फील्डिंग करने नहीं आए। उनकी जगह रवींद्र जडेजा ने फील्डिंग की।
क्रिकेट से संन्यास के बाद युवराज ने बताया क्या है उनका फ्यूचर प्लान


Click it and Unblock the Notifications
