|
सदमे में हैं कप्तान विराट कोहली
चेतन चौहान की मौत की खबर सुनकर कप्तान विराट कोहली ने कहा,' उनकी मौत की खबर सुनकर मैं हैरान हूं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार के साथ मेरी प्रार्थनायें और सोच।'
|
सचिन बोले- हमेशा किया प्रोत्साहित
वहीं सचिन तेंदुलकर ने लिखा,'चेतन भाई की मौत की खबर सुनकर काफी दुखी हूं, उन्होंने हमेशा अपनी कहानियों के जरिये मुझे आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
|
कुंबले ने कहा- यादगार रहा था साथ
पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने लिखा,' चेतन चौहान की मौत की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके साथ साल 2007-08 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर की गई बातचीत मेरे लिये बेहद यादगार है। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनायें।'
|
सहवाग ने भी मौत पर जताया शोक
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा,'चेतन चौहान के परिवार और उनके चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनायें. ओम शांति।'
|
प्रज्ञान ओझा ने भी जताया शोक
प्रज्ञान ओझा ने चेतन चौहान के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके परिवार और चाहने वालों को भगवान धैर्य और शक्ति प्रदान करें, उन सभी के लिये प्रति मेरी संवेदनायें।'


Click it and Unblock the Notifications
