
रनों का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा बार रहे नॉट आउट
किसी भी खिलाड़ी के लिये क्रिकेट में रनों का पीछा करते हुए मैच जीतना काफी मुश्किल चुनौती होती है, हालांकि धोनी को टारगेट का पीछा करना काफी पसंद था। अपने करियर के दौरान धोनी ने रनों का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने का रिकॉर्ड बनाया है। धोनी 47 बार नॉटआउट रहे हैं और इस दौरान कोई दूसरा खिलाड़ी उनके रिकॉर्ड के आस-पास भी नहीं पहुंच सका है।

छक्का लगाकर सबसे ज्यादा बार जीता मैच
धोनी को हमेशा मैच को आखिरी ओवर तक ले जाने की आदत थी, इस दौरान उन्होंने ज्यादा वक्त छक्का लगाकर मैच जिताया। धोनी ने अपने करियर में 9 बार छक्का लगा कर भारतीय टीम को जीत दिलाई है जो कि एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कोई और बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका है।

वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड
धोनी विस्फोटक बल्लेबाज और शानादर कप्तान होने के साथ-साथ क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार विकेटकीपर भी रहे हैं। धोनी ने वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड बनाया है। वह क्रिकेट इतिहास में 100 से ज्यादा स्टंपिंग करने वाले इकलौते विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इस दौरान धोनी ने वनडे में 123 बल्लेबाज़ों को स्टम्पिंग करके वापस पवेलियन भेजा। धोनी ने टी-20 में भी 34 स्टम्पिंग किए, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

करियर की शुरुआत और अंत में हुए रन आउट
एमएस धोनी के साथ क्रिकेट इतिहास का सबसे गजब संयोग हुआ है। साल 2004 में धोनी ने बाग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू किया था जहां पर वह पहली ही गेंद पर रन आउट हो गये थे जिसके बाद उन्होंने अपने करियर का अंत भी रन आउट से ही किया। धोनी ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच पिछले साल विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला था जहां पर उन्होंने 72 गेंदों पर 50 रन बनाये लेकिन मैच जिताने से पहले वो रन आउट हो गए।

बतौर विकेटकीपर कप्तान बनाया सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड
एमएस धोनी ने बतौर विकेटकीपर-कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। धोनी ने बतौर विकेटकीपर कप्तान वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 6641 रन बनाये। उल्लेखनीय है कि धोनी के अलावा अभी तक कोई और खिलाड़ी इस रिकॉर्ड के करीब भी नहीं पहुंच सका है।

सबसे ज्यादा मैचों में की कप्तानी
धोनी ने 16 साल के करियर में सबसे ज्यादा 332 मैचों में कप्तानी की। जिसमें 200 वनडे, 72 टी-20 और 60 टेस्ट मैच हैं। किसी कप्तान ने ये कारनामा नहीं किया। दूसरे नंबर पर रिकी पॉन्टिंग हैं। जिन्होंने 324 मैचों में कप्तानी की।

धोनी ने जीते आईसीसी के सभी खिताब
धोनी की कप्तानी में भारत को आईसीसी के तीन टूर्नामेंट में जीत मिली। ये कारनामा अब तक दुनिया के किसी कप्तान के नाम नहीं है। धोनी ने साल 2007 में भारत के लिये टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जिताने का काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications
