चेतन शर्मा ने बताया कौन है भारतीय टीम का बेस्ट गेंदबाज, बताये अपने फैब-4 के नाम
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी के बीच इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है तो वहीं पर खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी चेतन शर्मा का नाम भी शामिल है जिन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया एप हेलो के साथ लाइव बातचीत के दौरान भारतीय टीम के बेस्ट गेंदबाज का नाम बताया।
और पढ़ें: कैफ की तारीफ में बोले वीवीएस लक्ष्मण, उनकी फील्डिंग ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर
इस दौरान चेतन शर्मा ने मौजूदा समय के अपने पसंदीदा 4 बल्लेबाजों का नाम भी बताया और बोले कि वह किस कारण से मौजूदा समय के बेस्ट खिलाड़ी हैं। इस लाइव सेशन के दौरान चेतन शर्मा ने अपने करियर के दौरान कई खट्टी-मीठी यादों के बारे में फैन्स से बात की और उनके सवालों का जवाब दिया।
और पढ़ें: जब हरभजन सिंह को लगा खत्म हो गया करियर, इस 'गेंद' की वजह से मिला दूसरा मौका

बुमराह है भारतीय टीम के बेस्ट गेंदबाज
हेलो एप के लाइव सेशन में फैन्स के साथ बात करते हुए चेतन शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम का बेस्ट गेंदबाज बताया। साथ ही यह भी कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जैसी सीम पोजिशन किसी गेंदबाज के पास नहीं हैं।
उन्होंने कहा, 'मैं बुमराह को हाई रेट करता हूं, भले ही उनका एक्शन थोड़ा अजीब है लेकिन उन्हें पिक करना मुश्किल है। शमी, भुवी, ईशांत का अलग रोल है। मुझे बुमराह सबसे ज्यादा पसंद है। शमी की जो सीम पोजिशन है, शमी जैसा सीम पोजिशन मैंने किसी अन्य तेज गेंदबाज का नहीं देखा। बुमराह डेंजरस गेंदबाज हैं। वह ओवरऑल पैकेज हैं।'

इस कारण है बुमराह हैं सबसे खतरनाक
गौरतलब है कि मौजूदा समय में भारतीय पेस अटैक की तुलना 70 के दशक में दुनिया भर में कहर बरसाने वाली वेस्टइंडीज टीम से की जाती है। जिस तरह से वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को देखकर बल्लेबाजों में अलग स्तर का डर होता था वैसा ही डर मौजूदा समय में बल्लेबाजों को जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी से लगता है।
भारतीय टीम के लिये सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज चेतन शर्मा ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की और उन्हें क्रिकेट का कंपलीट पैकेज भी बताया।

यह है मौजूदा समय के बेस्ट बल्लेबाजों का फैब-4
इस लाइव सेशन के दौरान चेतन शर्मा ने मौजूदा समय के दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में भी बात की और उन 4 खिलाड़ियों का नाम बताया जो उनके हिसाब से सबसे शानदार बल्लेबाजी करते नजर आते हैं।
उन्होंने कहा,'मौजूदा समय में मेरे हिसाब से टॉप-4 बल्लेबाज कोहली, विलियमसन, स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा हैं। विराट कोहली सबसे बेस्ट बैट्समैन हैं। रोहित शर्मा, विराट, धवन के इतने रन हैं, एक आध कंट्री को दबा देंगे इतने रनों में। भारतीय टीम बैटिंग के मामले में बहुत आगे हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

