कोलंबो। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 304 रनों के बड़े अंतराल से जीत लिया। इस मैच में भारत को पहली पारी में 600 के स्कोर तक पहुंचाने में खास योगदान देने वाले चेतेश्वरप पुजारा ने बड़ा खुलासा किया है। भारत की रन मशीन कहे जाने वाले पुजारा ने खुलासा करते हुए उन गेंदबाजों के बारे में बताया है जिन्हें खेलने में उन्हें दिक्कत होती थी।
डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल को खेलने में परेशानी हुई थी
चेतेश्वर पुजारा को भारत का मौजूदा समय का बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज कहा जात है। पुजारा हमेशा ही अपनी क्लासिक बैटिंग से गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा देते हैं लेकिन उन्हें भी दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल को खेलने में परेशानी हुई थी।
पढ़ेंः- ये रहा टीम इंडिया का रिकॉर्ड शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका करेगी दौरा
दोनों दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजः पुजारा
पुजारा के मुताबिक महान डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज हैं। पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 153 रन ठोंकने वाले चेतेश्वर पुजारा के अनुसार डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल को खेल पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है। पुजारा ने माना कि 2011 का दक्षिण अफ्रीका दौरा उनके क्रिकेट करियर का सबसे कठिन दौरा था रहा।
करियर की शुरुआत में हुई थी दिक्कतः पुजारा
मीडिया को संबोधित करते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "जब मैंने 2011 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था, तब मुझे वहां बल्लेबाजी करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उस समय डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल की गेंदों को खेल पाना मेरे लिए बहुत मुश्किल हो रहा था। यह मेरे क्रिकेट करियर का अब तक का सबसे मुश्किल पल रहा।"