For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिस गेल ने नहीं लिया क्रिकेट से संन्यास, अफवाह फैलाने वालों को दिया यह जवाब

नई दिल्ली। जैसे ही विंडीज क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच हारा तो चारों तरफ खबर फैल गई कि विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच रहा। गेल को सोशल मीडिया पर फैंस तो शुभकामनाएं देने लगे लेकिन कई दिग्गज क्रिकेटर भी ट्वीट के जरिए गेल को संन्यास लेने पर संदेश देते दिखे। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है, खुद को टी20 क्रिकेट का निर्माता कहने वाले गेल ने अभी भी क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है, जिसका खुलासा उन्होंने मैच के बाद किया।

दिया यह जवाब

दिया यह जवाब

गेल ने उनके संन्यास की अचानक अफवाह फैलाने वालों को जवाब दिया कि वो अभी भी क्रिकेट खेलते रहेंगे। मैच के बाद कॉमेंटेटर ने क्रिस गेल से पूछा- तो क्या आपने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है? इस पर गेल ने जवाब दिया, ‘मैंने अभी रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की है।' अगला सवाल था, इसका मतलब यह है कि आप अब भी खेल रहे हैं या खेलते रहेंगे? गेल ने इस सवाल के जवाब में कहा, ‘बिलकुल, जब तक मैं आगे कोई घोषणा नहीं करता, तब तक आप ऐसा ही मान सकते हैं।

गेल ने पहले दिए थे संकेत

गेल ने पहले दिए थे संकेत

बता दें कि भारत ने विंडीज से वनडे सीरीज 2-0 से जीत ली है, लेकिन आखिरी मैच में गेल ने आतिशी पारी खेल सबका दिल जीत लिया था। गेल ने 41 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 छक्के व 8 चाैके शामिल रहे। 39 साल के क्रिस गेल ने इस साल अप्रैल में कहा था कि आईसीसी विश्व कप उनका आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होगा। इसके बाद वे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया। क्रिस गेल का यह 301वां वनडे मैच था। वे 300 वनडे खेलने वाले पहले कैरेबियाई क्रिकेटर हैं। वे 103 टेस्ट और 58 टी20 मैच भी खेल चुके हैं।

बुमराह ने 2 दिन पहले ही मना लिया रक्षा बंधंन, बहन संग तस्वीर शेयर कर बताई इसकी वजह

 मस्तमौला इंसान हैं गेल

मस्तमौला इंसान हैं गेल

गेल ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। वो दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं जिसने टेस्ट में तिहरा शतक, वनडे में दोहरा शतक और टी20 में शतक लगाया है। क्रिस गेल वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन, शतक जमाने वाले बल्लेबाज भी बने। गेल एक धमाकेदार क्रिकेटर होने के साथ-साथ मस्तमौला इंसान भी हैं। वो जमैका में आलीशान जिंदगी जीते हैं और लगभग हर दिन पार्टीज करते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि गेल ने अपनी जिंदगी में बहुत गरीबी देखी है। गेल का जन्म एक बेहद ही गरीब परिवार में हुआ उनकी मां मूंगफली बेचा करती थीं। क्रिस गेल का परिवार एक कच्ची झोपड़ी में रहता था।

Story first published: Thursday, August 15, 2019, 10:37 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+