नई दिल्ली। आरसीबी आईपीएल टीम के विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस ग्रेल एक हेल्दी बेटी के पापा बन गये हैं। उनकी लिव इन पार्टनर नताशा बेररिज ने बुधवार को एक बेटी को जन्म दिया है। मां और बेटी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
इस बारे में मीडिया को जानकारी क्रिस गेल के धर्म बेटे यानी सरफराज खान ने दी थी। मालूम हो कि सरफराज और गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के लिए खेलते हैं। दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं और इसी कारण गेल हमेशा सरफराज को अपना बेटा कहते हैं। गेल समय-समय पर सरफराज को बैटिंग टिप्स भी देते दिखते हैं।
क्रिस गेल इस समय अपने घर वेस्टइंडीज में हैं इसलिए अब वो दो मैच में आरसीबी के लिए नहीं खेल पाएंगे।