गेल ने जारी की गेंदबाजों के लिए चेतावनी, बोले बड़ी पारी आ रही है

कोलकाता। आईपीएल के इतिहास में जिस तरह से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली बन गये हैं उसका हर कोई लोहा मान रहे हैं।

लेकिन आरसीबी के लिए सबसे बड़ी दिक्कत सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। पिछले आठ मैचों में जिस तरह से वह पूरी तरह से विफल रहे हैं उसने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि उन्होंने केकेआर के खिलाफ उन्होंने 31 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेल टीम को अच्छे संकेत दिये हैं।

केकेआर के खिलाफ शानदार पारी के बाद गेल ने अन्य गेंदबाजों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि उनके बल्ले से बड़ी पारी आने वाली है। केकेआर के खिलाफ 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरू की टीम की जीत की नींव गेल ने धमाकेदार पारी से रखी। जिसके बाद कोहली और डिविलियर्स की आतिशी पारी ने टीम को 9 विकेट से जीत दिलायी।

गेल ने कहा कि वह जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे

बेंगलुरू के फैंस को संदेश देते हुए गेल ने कहा कि वह जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे। आरसीबी का अगला मैच 18 मई को चिन्नास्वामी मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ है। गेल ने कहा कि वह अपने फैंस को हमेशा से खुश करना चाहते थे।

गेल ने कहा कि तूफान धीमा पड़ गया था, काफी लंबे समय से मैं रन नहीं बना पा रहा था। मैंने काफी क्रिकेट खेली है इसलिए मैं ज्यादा चिंतित नहीं था। लेकिन इस पारी में से मैं खुद से ज्यादा फैंस के लिए खुश हूं। फैंस हमेशा से गेल की आंधी देखना चाहते थे और मैं कुछ रन बना सका।

बैंगलुरू के फैंस से गेल ने कहा कि बड़ी पारी जल्दी ही आ रही है, उन्होंने कहा कि वह दुनिया के बॉस नहीं यूनिवर्स के बॉस हैं। गेल ने कहा कि क्रिस गेल की क्षमता 49 रन नहीं है, मैंने चेतावनी जारी कर दी है, उन्होंने कहा कि गेल की चेतावनी हमेशा डरावनी होती है चाहे वह रन बना रहे हों या नहीं, क्रिस गेल यूनिवर्सल बॉस हैं।

Story first published: Tuesday, May 17, 2016, 12:11 [IST]
Other articles published on May 17, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+