नई दिल्ली। आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 'मदर्स डे' पर अपनी लिव इन पार्टनर 'ताशा' और बेटी 'ब्लश' के साथ एक फोटो शेयर की है। यह पहला मौका है जब गेल ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।
गेल ने मैसेज मे लिखा है कि पिछले कुछ सालों से मैं तुम्हें चिढ़ाकर कहता था कि हैप्पी मदर्स डे। आज ये सच हो गया। हैप्पी मदर्स डे ताशा मैं दुनिया की सभी मां को शुभकामनाएं देता हूं।
गेल ने दी 'मदर्स डे' की शुभकामनाएं
आपको बता दें कि गेल हाल ही में बेबी ब्लश के पापा बने हैं और इस कारण वो आईपीएल के कुछ मैचों से नदारद थे।