मुंबई। अपने हरफनमौला अंदाज के लिए मशहूर वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल टी-20 सेमीफाइनल मुकाबले से पहले बिग बी अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे।
सर जडेजा ने फ्लिंटॉफ को बताया है कौन हैं अमिताभ बच्चन
गेल ने अमिताभ से मिलने के बाद क्रिस गेल ने ट्वीट करके लिखा कि अमिताभ एक महान सख्श हैं, उन्होंने अपने घर मुझे आने का न्योता दिया और उनके आवगत के लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।
What an absolutely legend, amitabhbachchan Thanks for the invite and hospitality at your home,… https://t.co/hNn4uTNcii
— Chris Gayle (@henrygayle) March 28, 2016
वहीं अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा कि मुझे नहीं पता था कि वह मेरे फैन है, मैंने उनके साथ अपना सबसे अच्छा व्यवहार करने की कोशिश की है मुझे उम्मीद है कि सेमीफाइनल मुकाबले में इस बात का खयाल रखेंगे।
T 2189 - Did not know he was a fan, was my politest best, hoping he would repay the compliment on Thursday IndvWI pic.twitter.com/6F664tBPcM
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 28, 2016
आपको बता दें कि गुरुवार यानि 31 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज का टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबला है।