For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर के दोहरे शतकों में समानता

कैनबरा। आज 24 फरवरी है और आज ही के दिन क्रिस गेल ने विश्वकप में पहली बार दोहरा शतक जड़ कर विश्वरिकार्ड बनाया है। आज से पहले किसी ने भी विश्वकप में दोहरा शतक नहीं जड़ा था। अब इसे सौभाग्य कहे या संजोग क्योंकि 24 फरवरी क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखी जायेगी क्योंकि आज के दिन आज से करीब पांच साल पहले ही वनडे में पहली बार दोहरा शतक बनाया गया था।

और यह रिकार्ड और किसी ने नहीं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने बनाया था। सचिन ने 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ दोहरे शतक की पारी खेली थी और आज 24 फरवरी को ही गेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ विश्व कप पूल-बी के मैच में 16 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 215 रन बनाए।

किसी भी बल्लेबाज द्वारा विश्व कप में बनाया गया यह सर्वाधिक रन है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन ने 1996 विश्व कप में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 188 रनों की सर्वोच्च पारी खेली थी।

गेल वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवे बल्लेबाज बन गये हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ऐसा कर चुके हैं। रोहित ने यह कारनामा दो बार किया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+