नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के रन मैन यानी क्रिस गेल के सिक्स का कोई जवाब नहीं, ब्रायन लारा से लेकर सचिन तेंदुलकर तक इस महान खिलाड़ी के ग्रेट छक्के का मुरीद है, हर कोई गेल के छक्के का राज जानना चाहता है इसी कारण अब क्रिस गेल इस राज पर से पर्दा उठाने जा रहे हैं।
क्योंकि उनकी किताब 'सिक्स मशीनः आई डोन्ट लाइक क्रिकेट, आई लव इट' जून में रिलीज होने जा रही है। जिसमें गेल केवल अपने सिक्स का ही राज नहीं खोलेंबे बल्कि उन चीजों पर से भी पर्दा उठायेंगे जिनके लिए जनाब काफी बदनाम है, मतलब तो आप समझ ही गये होंगे क्यों..सही कहा ना मैंने।
गेल की इस बुक के राईटर हैं ब्रॉडकास्टिंग कॉरपार्रेशन (बीबीसी) के मुख्य स्पोर्ट्स राइटर टॉम फोर्डिस और इसका पब्लिकेशन पेनगुइन रैंडम हाउस द्वारा किया गया है।