For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिस गेल की 7 छक्कों के साथ तूफानी पारी, 15 ओवर से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीती सीरीज

नई दिल्लीः वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप से पहले बिल्कुल सही समय पर फॉर्म हासिल करने लगी है। टीम में पुराने धाकड़ वापस आ गए हैं और साफ तौर पर कैरेबियाई क्रिकेट को इसका फायदा मिलता दिख रहा है। क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, आंद्रे रसेल, फिडेल एडवर्ड्स जैसे अनुभवी दिग्गजों के बूते विंडीज फिर से खतरनाक दिखाई देने लगी है। इसका ही नतीजा है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को लगातार तीसरे टी20 मैच में मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है।

आंद्रे रसेल के बाद क्रिस गेल के चमकने की बारी-

आंद्रे रसेल के बाद क्रिस गेल के चमकने की बारी-

आंद्रे रसेल के बाद अब विंडीज की जीत के हीरो रहे क्रिस गेल जिन्होंने तूफानी अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को पार पहुंचा दिया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने के दौरान कंगारूओं ने 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने बॉस की तरह यह टारगेट 14.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

इंग्लैंड के फुटबॉल खिलाड़ियों पर ऑनलाइन नस्लीय कमेंट के बाद फेसबुक और ट्विटर कठघरे में

टारगेट को आसान बनाने में क्रिस गेल ने मदद की जिन्होंने 38 गेंदों पर 4 चौके और 7 छक्के लगाते हुए 67 रन बनाए। इसके अलावा निकोलस पूरन 27 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। अगर वेस्टइंडीज ऐसे ही आगे बढ़ता है तो टी20 विश्व कप में उसके लिए अपने खिताब की रक्षा करना आसान होगा।

स्टॉर्क और हेजलवुड जैसे गेंदबाज भी सीरीज हार नहीं टाल सके-

स्टॉर्क और हेजलवुड जैसे गेंदबाज भी सीरीज हार नहीं टाल सके-

आंद्रे रसेल ने इस सीरीज में खूब तूफानी अंदाज दिखाए हैं और वे इस बार 2 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। गेल को लय हासिल होने में समय लगा लेकिन जब उन्होंने ऐसा कर दिखाया तो ऑस्ट्रेलिया को बचाने वाला कोई नहीं था। मिशेल स्टॉर्क और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाजों का दमखम इस सीरीज में कंगारूओं को बचा नहीं सका है।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए अच्छी शुरुआत पकड़ ली थी जब वेड ने 16 गेंदों पर 23 रन बनाए थे और पहले विकेट के लिए 41 रन जुड़ गए थे लेकिन उनको मैकॉय ने चलता कर दिया। मिशेल मार्श हालांकि 9 ही रन बना पाए और फेबियन एलन का शिकार बने। एलेक्स कैरी ने 13 रन बनाए और हेल्डन वॉल्श की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद संघर्ष कर रहे आरोन फिंच 31 गेंदों पर 30 रनों की सुस्त पारी खेलकर वॉल्श के ही शिकार हुए। अपने बेहतरीन दिनों से लगातार दूर होते जा रहे फिंच ने केवल 2 ही चौके लगाए।

गेल ने टीम के साथियों को समर्पित किए रन-

गेल ने टीम के साथियों को समर्पित किए रन-

अंत में यह हेनरिक्स और टर्नर थे जिन्होंने क्रमशः 33 और 24 रन बनाकर पारी को आगे बढाने का काम किया लेकिन कंगारू बल्लेबाज जरूरी रन गति को अंजाम नहीं दे सके।

दूसरी ओर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों में वॉल्श जूनियर का प्रभावित करना लगातार जारी है। उन्होंने 4 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। क्रिस गेल को उनकी बैटिंग के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया है। गेल ने कहा है कि थोड़ा लड़खड़ाने के बाद रन बनाना बहुत सुखद अनुभव है। उन्होंने ये रन अपनी टीम के साथियों को डेडिकेट किए हैं। खासकर कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो को।

Story first published: Tuesday, July 13, 2021, 9:42 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+