Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'सिक्सर किंग' क्रिस गेल की इंडीज टी-20 टीम में वापसी, कोहली की बढ़ेगी परेशानी

सेंट जोंस (एंटिगा)। आखिरकार तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल की टीम में वापसी हो गई है, उन्हें भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी-20 मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम में चुना गया है, गेल को टीम में ओपनर लैंडल सिमंस की जगह शामिल किया गया है।

इस बात की जानकारी क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने मीडिया को दी है, उनकी वेबसाइट पर लिखा है कि हम क्रिस गेल का टी-20 में वापस आने पर स्वागत करते हैं। वह इस प्रारुप में सबसे शानदार बल्लेबाज हैं और उनके रहने से टीम के शीर्ष क्रम को मजबूती मिलेगी।

कप्तान कोहली की बढ़ेगी परेशानी

निश्चित तौर पर गेल के आने के बाद भारतीय खेमे में थोड़ी बेचैनी जरूर हो रही होगी क्योंकि गेल के तूफान से कप्तान कोहली अच्छी तरह से वाकिफ हैं क्योंकि गेल आईपीएल में उन्हीं की टीम आरसीबी से खेलते हैं।

खास बातें

  • क्रिस गेल ने इससे पहले टी-20 विश्व कप में विंडीज टीम के लिए टी-20 खेला था।
  • गेल खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में विंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
  • उनके हिस्से टी-20 में 50 मैचों में 35.32 की औसत से 1,519 रन हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं।
  • भारत और विंडीज के बीच टी-20 मैच नौ जुलाई को सबिना पार्क में खेला जाएगा।
  • खास बात ये है कि गेल ने यहां अभी तक एक भी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच नहीं खेला है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+