For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तूफानी शतक के साथ क्रिस गेल ने लिया संन्यास! आखिरी मुकाबले में जड़े इतने छक्के


नई दिल्ली। अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने विस्फोटक शतक के साथ घरेलू सीमित ओवरों के लिस्ट-ए क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इस आखिरी मुकाबले में 39 वर्षीय गेल ने रिजनल सुपर-50 ओवर के मैच में जमैका स्र्कोपियंस की तरफ से खेलते हुए बारबाडोस प्राइड के खिलाफ 114 गेंदों पर 122 रन की पारी खेली। वहीं उन्होंने अपनी शतकीय इस पारी के दौरान 10 चौके और आठ छक्के लगाए। यह इस लीग में गेल का 27वां शतक है।

बता दें कि गेल ने मैच से पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि बारबाडोस के खिलाफ हो रहे इस मुकाबले में जमैका की तरफ से यह उनका आखिरी मुकाबला होगा। वहीं इसके लिए उन्हें दोनों ही टीमों से गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला। गेल के शतक की मदद से जमैका ने 47.4 ओवर में 226 रन का स्कोर बनाया और फिर बारबाडोस को 193 रन पर समेट दिया। गेल बल्लेबाजी में शतक जड़ने के बाद गेंदबाजी में भी एक 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया। मुकाबले के बाद उन्होंने कहा कि जमैका के लिए आखिरी 50 ओवर के मुकाबले में शतक लगाने बहुत ही सुखद रहा. मैं हमेशा ही ऐसा ही कुछ करने की सोचा करता था। टीम को जीत दिलाना इसे और भी खास बनाता है।

ये भी पढ़ें-Pro Kabaddi 2018: तमिल थलाइवाज की जबरदस्त शुरुआत, पटना पाइरेट्स को 42-26 से हराया

Story first published: Monday, October 8, 2018, 10:45 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+