IND vs NZ: ईश सोढी ने बताया दूसरे मैच में कैसे वापसी करेगी न्यूजीलैंड, भारत को हराने का प्लान तैयार
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच एक बार फिर ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जायेगा। जहां भारतीय टीम पहले मैच की कामयाबी को दोहराना चाहेगी वहीं कीवी टीम सीरीज में वापसी करने के लिये अपना दमखम लगा देगी। इस बीच न्यूजीलैंड टीम के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने बताया की भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में कैसे उनकी टीम वापसी करेगी और भारत को हरा कर सीरीज में बराबरी करेगी।
और पढ़ें: IND vs NZ: पंत को न खिलाने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बताया- T20 विश्व कप में किसे मिलेगा मौका
भारत के खिलाफ इसी मैदान पर खेले गये पहले मैच में कीवी टीम 203 रन के बनाने के बावजूद हार गई थी और भारतीय टीम ने इस मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की।
और पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ यह तेज गेंदबाज

इस प्लान के साथ वापसी करेगी कीवी टीम
रविवार को खेल जाने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले ईश सोढी ने कहा कि भारत की विश्व स्तरीय बल्लेबाजी के खिलाफ उन्हें गेंद से ज्यादा आक्रामक होना होगा तभी वह सीरीज में वापसी कर सकते हैं। ईश सोढी ने दूसरे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कीवी गेंदबाजी भारतीय टीम पर ज्यादा दबाव नहीं बना सकी।
सोढ़ी ने, 'हमने 200 रन का स्कोर बनाया। अगर हम गेंद से ज्यादा आक्रामक हो सकते हैं तो पहले मैच से हमारे लिए यही सीख होगी। अगर हम ज्यादा रन लुटाते हैं या फिर विकेट लेने के कुछ मौके गंवाते हैं तो आप कोशिश करने के बाद ही यह सब सीख सकते हो।'

भारत के खिलाफ आपस में बात करके बनानी होगी रणनीति
भारत के खिलाफ पहले मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले ईश सोढी ने कहा कि यह आपको देखना होगा कि मैच में आप कैसे आगे बढ़ना चाहते हो। आपको हर बल्लेबाज के हिसाब से अलग रणनीति बनानी होती है और गेंदबाज को इसको लेकर अपने कप्तान से बात करनी है। एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में हमें कप्तान के साथ बनाई गई रणनीति पर अमला करना आना चाहिये।
सोढ़ी ने कहा, ' मैदान पर मैं और मिशेल सैंटनर अक्सर ऐसा करते नजर आते हैं। पिछली रात हम आउटफील्ड पर थे, हमने केन विलियमसन से इस बारे में काफी बातें कीं। मैंने दो-तीन ओवर स्पैल गेंदबाजी की और इसमें से एक रक्षात्मक स्पैल था, दूसरा आक्रामक स्पैल था। इसलिए हमें पूरे मैच में उसी आक्रामकता से गेंदबाजी करनी होगी।'

भारत पर दबाव बनाना मुश्किल, लेकिन वापसी के लिये जरूरी
ईश सोढी ने भारत के खिलाफ पहले मैच में 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे और अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। ईश सोढी ने कहा कि भारत के खिलाफ दबाव बनाना मुश्किल क्योंकि उसके दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की टोली है, लेकिन अगर आपको सीरीज में वापसी करनी है तो इसके लिये आपको उनकी कमजोरी ढूंढने और दबाव बनाने का तरीका ढूंढना होगा।
उन्होंने कहा, 'उनकी टीम में 5 या 6 विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं और जब वे फार्म में हों तो उन्हें रोकना हमेशा ही मुश्किल होगा। ईडन पार्क के आकार को देखते हुए भी यह चुनौती ही होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
