For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: पंत को न खिलाने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बताया- T20 विश्व कप में किसे मिलेगा मौका

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने भले ही ऑकलैंड में टी20 सीरीज का विजयी आगाज किया है लेकिन विराट कोहली के टीम कॉम्बिनेशन पर लगातार सवाल खड़ा हो रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गये पहले टी20 मैच में विराट कोहली ने टीम के रेगुलकर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और संजू सैमसन को बाहर रखते हुए वैकल्पिक विकेटकीपर लोकेश राहुल के साथ जाने का फैसला किया है। विराट कोहली के इस फैसले के बाद जहां कुछ फैन्स काफी खुश नजर आये तो कई फैन्स ने संजू सैमसन को मौका न देने को लेकर सवाल उठाये हैं।

और पढ़ें: BBL: होबार्ट में दिखा कैच ऑफ द मिलेनियम, एलेक्स हेल्स की फील्डिंग देख भूल जायेंगे जोंटी रोड्स

ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने भी इस मुद्दे को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सौरव गांगुली ने बताया कि आखिर क्यों किसी रेगुलकर विकेटकीपर को खिलाने की बजाय वैकल्पिक विकेटकीपर का चयन किया गया और विश्व कप के लिये घोषित की जाने वाली टी20 टीम में किसे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

और पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में जीत के बाद राहुल ने बताया कैसे विकेटकीपिंग से सुधर रही बल्लेबाजी

सौरव गांगुली ने बताया कि पहले मैच में क्यों नहीं खेले ऋषभ पंत

सौरव गांगुली ने बताया कि पहले मैच में क्यों नहीं खेले ऋषभ पंत

सौरव गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार विकेटकीपिंग बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल की तारीफ करते हुए टेस्ट में भी उनकी वापसी की उम्मीद जताई और कहा कि अगर वो ऐसा ही फॉर्म जारी रखेंगे तो जल्द ही टेस्ट टीम में भी वापसी करेंगे।

एक निजी टीवी चैनल पर बात करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि आखिरकार पहले मैच में ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में क्यों शामिल किया गया।

सौरव गांगुली ने कहा, ' किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने या न करने का फैसला कप्तान विराट कोहली लेते हैं। यह कप्तान का काम है कि वही टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर किसी खिलाड़ी की क्या भूमिका तय करता है। तो अगर ऋषभ पंत को न खिलाने की बात है तो वह विराट कोहली पर निर्भर है कि वह केएल राहुल की भूमिका पर क्या फैसला लेते हैं।'

सौरव गांगुली ने बताया किसे मिलेगा टी20 विश्व कप में कमान

सौरव गांगुली ने बताया किसे मिलेगा टी20 विश्व कप में कमान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे सीरीज और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाने वाले लोकेश राहुल की शानदार फॉर्म और प्रदर्शन के चलते इस साल आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाज के चयन को रोमांचक बना दिया है।

लोकेश राहुल से पहले इस रेस में ऋषभ पंत और संजू सैमसन की दावेदारी थी जबकि आईपीएल में प्रदर्शन के दम पर एमएस धोनी की भी वापसी की उम्मीद भी बरकरार थी। हालांकि इस गणित में लोकेश राहुल के आने के बाद यह काफी रोमांचक हो गया है और सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि अब विश्व कप में किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी।

इस सवाल का जवाब देते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ' इस बात का निर्णय चयनकर्ता सिर्फ विराट कोहली और रवि (शास्त्री) से बात करने के बाद जरूर लेंगे। वो जैसा कहेंगे वैसा ही होगा।'

लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लोकेश राहुल, टेस्ट में कर सकते हैं वापसी

लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लोकेश राहुल, टेस्ट में कर सकते हैं वापसी

ऑकलैंड में खेले गये पहले टी20 मैच में लोकेश राहुल ने विकेटकीपिंग में अच्छा प्रदर्शन करने के साथी ही बल्ले से भी ताबड़तोड़ 56 रनों की पारी खेली थी।

राहुल के प्रदर्शन को देखते हुए गांगुली ने कहा, 'उन्होंने (राहुल) वनडे और टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी अच्छा किया था लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन नीचे गिरता गया। सीमित ओवरों के प्रारुप में वह काफी अच्छा कर रहे हैं और उम्मीद है वे अपने इस अच्छे खेल को आगे भी जारी रखेंगे। जैसा की मैंने पहले कहा उनको लेकर सभी फैसले टीम मैनेजमेंट का है।'

Story first published: Sunday, January 26, 2020, 11:52 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+