Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs NZ: क्लीन स्वीप की ओर ऑस्ट्रेलिया, सिडनी में हार की ओर न्यूजीलैंड

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में एक बार फिर कंगारू टीम जीत की ओर बढ़ रही है और लगातार तीसरी सीरीज में क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज में पहले 2 मैच जीतकर अजेय बढ़त बना ली है और तीसरे टेस्ट मैच में भी उसने कीवी टीम पर अपना शिकंजा कस लिया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 243 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है।

मार्नस लाबुशाने के दोहरे शतक (215) की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 454 रन बनाये थे जिसका पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 251 रन पर ऑल आउट हो गई।

और पढ़ें: आखिर क्यों टूट गया था इरफान पठान का 10 साल पुराना रिेश्ता, शादी से पहले हिंदू लड़की से करते थे प्यार

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाये 40 रन बना लिये हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के लिये डेविड वार्नर 23 और जोए बर्न्‍स 16 रनों पर नाबाद हैं।

इससे पहले आस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम की पहली पारी 251 रनों पर समेट दी। मेहमान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बनाए थे। टॉम लैथम 26 और टॉम ब्लंडेल 34 रनों पर नाबाद लौटे थे।

तीसरे दिन लैथम 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि ब्लंडेल अपने एक दिन पहले के स्कोर में कोई रन नहीं जोड़ सके।

और पढ़ें: Watch: जब जिम में बॉक्सिंग ट्रेनर को ही ऋषभ पंत ने पीट दिया, चहल ने भी किया हाथ साफ, देखें वीडियो

इसके अलावा जीत रावल ने 31, रॉस टेलर ने 22, ग्लेन फिलिप्स ने 52, बीजे वॉटलिंग ने 9, कोलिन ग्रैंडहोमे ने 20 और टॉड एस्टल ने 25 रन बनाए। विलियम सोमरविले और नील वेग्नर खाता भी नहीं खोल सके।

कीवी टीम 95.4 ओवरों में पवेलियन लौट गई। आस्ट्रेलिया की ओर से नेथन लॉयन ने 68 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि पैट कमिंस को तीन सफलता मिली। मिशेल स्टार्क ने एक विकेट लिया।

Story first published: Sunday, January 5, 2020, 19:40 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+