आईपीएल 2019 : चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार के बाद अजिंक्य रहाणे पर गिरी गाज
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 12वां सीजन राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान अजिंक्य रहाणे और उनकी टीम दोनों के लिए एक के अब तक मुश्किलों से भरा रहा है। अपने तीन मैच खेल चुकी राजस्थान रॉयल्स की यह टीम रविवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ जीत की दहलीज पर पहुंच कर भी बाउंड्री पार नहीं कर पाई। मैच के बाद जहां कप्तान रहाणे को नजदीकी हार की वजह से नाखुश देखा गया वहीं मैच के बाद उनके लिए एक और बुरी खबर आई। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में उन पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगा है और उन्हें जुर्माने के तौर पर 12 लाख का भुगतान करना होगा।

रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना
आईपीएल ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि "आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के मुताबिक मिनिमम ओवर रेट को लेकर यह राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की पहली ऐसी गलती थी इसलिए राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है" राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए 1 घंटे 58 मिनट का समय लिया था। मैच 08:00 PM बजे शुरू हुआ था और राजस्थान की टीम को निर्धारित 20 ओवर की गेंदबाजी पूरा करने में 21:58 तक का वक्त लगा था। चेन्नई ने एक बेहद ही दिलचस्प मुकाबले में 8 रन से जीत दर्ज की थी।
READ MORE - IPL 2019 : BCCI ने बताया ऋषभ पंत के 'मैच फिक्सिंग' वाले VIDEO का सच

12 साल में माही का पहला पचासा
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। चेन्नई को लगे शुरुआती झटके के बाद धोनी ने धमाकेदार पारी खेली और 46 गेंदों में 75* रन जड़ दिए। जयदेव उनादकट (Jaidev Unadkat) के एक ओवर में माही ने तीन लगातार छक्के जड़ दिए और यह आईपीएल-2019 का सबसे महंगा ओवर रहा जिसमें उनादकट ने 28 रन लुटाए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धोनी का यह पहला आईपीएल पचासा था। धोनी ने आईपीएल इतिहास में मोहाली के खिलाफ सर्वाधिक 79* रनों की पारी साल 2018 में खेली थी। यह उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। 20 मई 2018 से लेकर 31 मार्च 2019 तक चेन्नई ने अब तक लगातार 6 आईपीएल मैच जीते हैं।
READ MORE: IPL 2019 के पहले 'शतकवीर' संजू सैमसन, 7 अनसुनी कहानी

तीन शानदार गेम में मिली हार
कागज पर रॉयल दिखने वाली राजस्थान की टीम के लिए एक के बाद एक मुश्किलें सामने आ रही हैं। किंग्स एलेवन पंजाब (Kings Eleven Punjab) के खिलाफ होम ग्राउंड पर आईपीएल के अपने पहले मैच में मैनकेडिंग विवाद के बाद जॉस बटलर के आउट होने से मैच हार गई वहीं दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सैमसन की शतकीय पारी के बावजूद राजस्थान डेविड वार्नर की तूफानी पारी की वजह से मैच हार गई और तीसरे मैच में धोनी के धमाके के सामने राजस्थान के बल्लेबाज और गेंदबाज सब बेबस दिखे। रहाणे ने बेहतर खेल की उम्मीद जताई है और इन तीनों मैचों को पॉजिटिव लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि "हम बेहतर क्रिकेट खेल रहे हैं और उम्मीद है कि चीजें बेहतर होंगी"
IPL 2019: अश्विन-बटलर के बीच हुई MANKAD-ING की ये है पूरी ABCD
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
