पहले टी-20 के लिए धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया, देखें पारंपरिक स्वागत की तस्वीरें
धर्मशाला: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 15 सितंबर से धर्मशाला में हो रही है। टीम इंडिया को यहां पर सीरीज का पहला मैच शाम 7 बजे से खेलना है। भारतीय टीम इसके लिए यहां पहुंच चुकी है। सबसे पहले भारतीय खिलाड़ी कांगड़ा हवाई अड्डे पहुंची और वहां से स्पेशल बस के जरिए टीम एचपीसीए के होटल 'द पवेलियन' में चली गई। टीम इंडिया शनिवार को मैदान में अभ्यास करने पहुचंगी।
|
धर्मशाला में टीम इंडिया का परंपरागत स्वागत
जैसे ही भारतीय क्रिकेट टीम धर्मशाला पहुंची उसका स्वागत परंपरागत तरीके से हुआ। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के स्वागत में स्थानीय पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं मौजूद थीं जिन्होंने खिलाड़ियों के माथे पर टिका लगाते हुए उनको मालाएं भी पहनाई। खास बता यह भी थी पंत समेत कुछ खिलाड़ियों ने यहां की परंपरागत टोपी भी पहन रखी थी। बीसीसीआई ने इस मौके पर टीम इंडिया के आगमन पर फोटो भी शेयर की हैं जिनको आप यहां पर देख सकते हैं।

धवन, हार्दिक और युवा खिलाड़ियों पर नजरें-
भारतीय टीम को पहला टी20 जहां 15 सितंबर को खेलना है तो वहीं दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 18 और 22 सिंतबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम विराट कोहली के नेतृत्व में ये सीरीज जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ मिले मोमेंटम को भारत यहां पर इस्तेमाल करना चाहेगा। विश्व कप के बाद जहां इस सीरीज में शिखर धवन और हार्दिक पांड्या पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा युवा प्रतिभा श्रेयस अय्यर पर भी सबकी निगाहें होंगी। जबकि मनीष पांडे और टेस्ट टीम से बाहर किए गए केएल राहुल पर भी नजरें टिकी होंगी।

अफ्रीकी टीम भी कर रही है खूब अभ्यास-
इसके अलावा भारतीय टीम में वाशिंगटन सुंदर, राहुल और दीपक चाहर, नवदीप सैनी जैसे युवाओं के पास घरेलू सीरीज में अपने जौहर दिखाने का पूरा मौका होगा। इन युवाओं के लिए ये सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में कभी भी टी20 सीरीज नहीं जीती है। अंतिम बार भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2015 में सीरीज खेली थी जिसका नतीजा भारत के खिलाफ 0-2 रहा था। प्रोटियाज टीम का भारत में टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रिकॉर्ड शानदार है। इस टीम ने भारत के खिलाफ 6 में से 4 मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है।
PKL 2019, Preview: फार्च्यूनजायंट्स के खिलाफ अपने होम लेग को शुरू करेगी पुनेरी पलटन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
