Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SA: आखिरी 2 मैचों के लिए BCCI ने घोषित की भारतीय टीम, देखें लिस्ट

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के बाकी के बचे दो मैचों के लिए BCCI ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई (BCCI) ने सीरीज के आखरी 2 मैचों के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई (BCCI)) ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बीसीसीआई (BCCI) ने बयान में कहा, 'अखिल भारतीय महिला चयनसमिति ने दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के खिलाफ अंतिम दो टी20 मैचों के लिये महिला टी20 टीम में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। टीम शुरू में पहले तीन मैचों के लिये चुनी गयी थी।'

और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: फॉर्म में लौटे विजय शंकर, केएल राहुल, जानें किसे कहां मिली जीत

अखिल भारतीय महिला चयन समिति की अध्यक्ष हेमलता काला ने बयान में कहा, 'चयन समिति ने फैसला लिया है कि दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ होने वाले बाकी के बचे दो मैचों के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।'

भारत अभी पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है। सीरीज के दो मैचों में से पहले मैच में भारत ने 11 रनों से जीत हासिल की थी जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। तीसरा मैच रविवार को और चौथा मैच मंगलवार को खेला जाएगा। आखिरी मैच गुरुवार को होगा।

और पढ़ें: पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम उल हक को है इंजमाम का भतीजा होने का दुख, जानें क्यों

टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), जेम्मिाह रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, पूजा वास्त्रकार, वेदा कृष्णामूर्ति, हरलीन देयोल, अनुजा पाटिल, शेफाली वर्मा, राधा यादव, मानषी जोशी।

Story first published: Sunday, September 29, 2019, 9:22 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+