Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गांगुली, धोनी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बेस्ट कप्तान मानते हैं रॉबिन उथप्पा, बताया कारण

नई दिल्ली। साल 2007 में आयोजित हुए पहले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने अपने पसंदीदा कप्तान के रूप में गौतम गंभीर को चुना है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ज्यादातर समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिये खेलने वाले रॉबिन उथप्पा उन 2 खिताबी जीत में टीम का हिस्सा रहे जिसमें गौतम गंभीर की कप्तानी में फ्रैंचाइजी ने खिताब जीता। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में अपना डेब्यू करने वाले रॉबिन उथप्पा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान धोनी की कप्तानी में काफी क्रिकेट खेला लेकिन पसंदीदा कप्तान के रूप में उन्होंने गौतम गंभीर को चुना।

और पढ़ें: 5 क्रिकेटर्स जिन्होंने संन्यास के बाद संभाली देश की कमान, बने प्रधानमंत्री

इस दौरान रॉबिन उथप्पा ने यह भी बताया कि आखिर गौतम गंभीर की कप्तानी में ऐसा क्या था जो उन्हें बाकी कप्तानों से अलग बनाता था और बेस्ट क्यों हैं। कभी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम का अहम हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गये हैं।

और पढ़ें: 4 दिग्गज खिलाड़ी जिनका करियर चल सकता था लंबा, मैनेजमेंट की राजनीति ने किया बर्बाद

गंभीर की कप्तानी में थी आजादी, परिवार जैसा होता था महसूस

गंभीर की कप्तानी में थी आजादी, परिवार जैसा होता था महसूस

स्टार स्पोर्टस के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' पर बात करते हुए रॉबिन उथप्पा ने गौतम गंभीर की कप्तानी की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी कप्तानी में सबसे अच्छी बात यह थी वह खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी देते थे।

उन्होंने कहा, 'मुझे जो सबसे ज्यादा उनकी बात पसंद आई वो यह थी कि वो लोगों को खुल कर खेलने देते और किसी के खेल में रोक-टोक नहीं करते थे। उन्होंने इस बात को सुनिश्चित किया था कि टीम में सुरक्षा की भावना रहे जो मुझे लगता है कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट्स को जीतने के लिए काफी अहम है और यही सफल कप्तान करते हैं।'

बेंच पर बैठे खिलाड़ी को भी नहीं होने देते थे अकेला

बेंच पर बैठे खिलाड़ी को भी नहीं होने देते थे अकेला

रॉबिन उथप्पा ने कहा कि गंभीर की कप्तानी में टीम के सभी खिलाड़ियों को एक परिवार जैसा महसूस होता था। वह प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठने वाले खिलाड़ियों को भी कभी अकेला नहीं छोड़ते थे और यही कारण था कि जब भी जिस खिलाड़ी को मौका मिलता वह अपना 100 प्रतिशत देने से पीछे नहीं हटता था।

उन्होंने कहा, 'टूर्नामेंट जीतने के मेरे अनुभवों में मैंने देखा है कि सफल कप्तान खिलाड़ियों को खुलकर खेलने देते हैं और यह आश्वस्त करते हैं कि टीम में हर कोई सुरक्षित महूसस करे। इसलिए वो उन खिलाड़ियों से भी लगातार बात करते रहते हैं जो खेल नहीं रहे होते।'

IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में खास देने की होती है जरूरत

IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में खास देने की होती है जरूरत

रॉबिन उथप्पा ने गौतम गंभीर की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि वह सुनिश्चित करते थे कि जो खिलाड़ी मैच नहीं खेल रहा है वह उसके साथ ट्रेनिंग और डिनर के वक्त समय बिता सकें।

उन्होंने कहा, 'आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको खिलाड़ियों को बांधने की जरूरत है। जो लोग नहीं खेल रहे होते वे भी टीम बनाने में बड़ा रोल निभाते हैं और टीम में सही ऊर्जा लेकर आते हैं। उन्होंने इस बात को सुनिश्चित किया कि वह बाहर बैठने वाले खिलाड़ियों के साथ अच्छा-खासा समय बिताएं, उनके साथ ट्रेनिंग करें, खाना खाएं, ताकि वे अकेला न महसूस करें।'

Story first published: Saturday, June 6, 2020, 6:31 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+