Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रॉबिन उथप्पा ने श्रीसंत की कैचिंग स्किल्स पर उठाया था सवाल, अब मिला करारा जवाब

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हर फैन को साल 2007 में आयोजित हुए टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच का वो जबरदस्त कैच याद होगा जिसके पकड़ते ही भारतीय टीम ने खिताब जीत लिया था। यह कैच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने पकड़ा था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान टीम में उनके साथी रह चुके रॉबिन उथप्पा ने 2007 टी20 विश्व कप के उस कैच को याद करते हुए श्रीसंत की कैचिंग स्किल्स पर सवाल उठाये थे। उथप्पा ने कहा था कि उस कैच से पहले तक हमें श्रीसंत के कैच पकड़ने की क्षमता पर विश्वास नहीं था क्योंकि वह आसान से कैच भी टपका देता था।

और पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ी जो क्रिकेट में हुए रंगभेद का शिकार, सुनाई नस्लीय टिप्पणी की कहानियां

रॉबिन उथप्पा का यह बयान शायद श्रीसंत को पसंद नहीं आया, इसी कारण से उन्होंने उथप्पा के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अच्छा होगा कि आने वाले समय में वह मेरी गेंदबाजी में कैच न छोड़े, नहीं तो अच्छा नहीं होगा।

और पढ़ें: Cricket: T20 में बाबर आजम या विराट कोहली, आंकड़ों में देखें कौन है नंबर 1 बल्लेबाज

श्रीसंत की कैचिंग स्किल्स पर जानें क्या बोले थे रॉबिन उथप्पा

श्रीसंत की कैचिंग स्किल्स पर जानें क्या बोले थे रॉबिन उथप्पा

उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गये इस फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को आखिरी ओवर मे 13 रन की दरकार थी, कप्तान धोनी ने जोगिंदर शर्मा को आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिये बुलाया। ओवर की तीसरी गेंद पर मिस्बाह उल हाल ने स्कूप शॉट खेला लेकिन शॉर्ट लेग पर खड़े श्रीसंत ने इसे शानदार तरीके से पकड़ लिया था।

इस कैच पर बात करते हुए उथप्पा ने कहा था, 'मिस्बाह ने एक स्कूप शॉट मारा, और मैंने देखा गेंद बहुत ऊपर जा रही है। फिर मैंने देखा की गेंद फाइन लेग की ओर है और वहां पर फील्डर एस श्रीसंत है। मैं उनके पास कैच जाता देख, थोड़ा डर गया था, क्योंकि उन्हें इससे पहले तक एक अच्छा कैचर नहीं माना जाता था। वह उस समय टीम में एक ऐसे खिलाड़ी थे, जो बहुत आसान कैच भी छोड़ देते थे।'

श्रीसंत ने उथप्पा को दिया करारा जवाब

श्रीसंत ने उथप्पा को दिया करारा जवाब

अब उथप्पा के इस सवाल पर एस श्रीसंत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरी कैचिंग स्किल्स पर सवाल उठाने से पहले वो यह बतायें कि उन्होंने अपने करियर में कितने कैच पकड़े हैं।

उन्होंने कहा, 'उथप्पा ने अपने करियर में कितने कैच लपके हैं? वह पिछले सीजन में केरल के लिए खेले थे, उनकी कई शिकायतें थीं कि उन्होंने कई आसान कैच गिराए थे। जब मैं अपना बैन खत्म होने के बाद केरल की टीम में उनके साथ शामिल होऊंगा और खेलूंगा, इसलिए मैं उनसे कहना चाहता था, कृपया मेरी गेंदबाजी में कैच न छोड़ें।'

ट्रेनिंग के दौरान तो जोंटी रोडस से भी छूटता है कैच

ट्रेनिंग के दौरान तो जोंटी रोडस से भी छूटता है कैच

एस श्रीसंत ने अपनी इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'पिछले सीजन में आपके साथ खेलने वाले जूनियर्स ने आपको कैच छोड़ने पर कुछ भी नहीं कहा होगा, लेकिन अगर आप मेरी गेंदबाजी को छोड़ देते हैं, तो आप जानते हैं कि मैं क्या करने जा रहा हूं। अपने पूरे करियर में, मैंने अपने आठ साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में केवल 4-5 कैच छोड़े और अपने पूरे पेशेवर करियर में 10-15 कैच पकड़े हैं। प्रशिक्षण के दौरान, यहां तक कि जोंटी रोड्स भी कैच छोड़ते हैं।'

Story first published: Saturday, June 6, 2020, 6:26 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+