वसीम अकरम ने चुने दुनिया के 5 ऑल टाइम ग्रेट बल्लेबाज, सचिन को रखा इंजमाम से भी नीचे
नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास मे जब भी दुनिया के सार्वकालिक महान खिलाड़ियों की बात की जाती है तो क्रिकेट में भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम जरूर लिया जाता है। खिलाड़ी भले ही किसी भी देश से ताल्लुक रखता हो लेकिन वह सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी और उनके टैलेंट का फैन जरूर होता है। उन्हें दुनिया के सार्वकालिक बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 3 में शुमार किया जाता है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम इससे सहमति नहीं रखते हैं और वह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की लिस्ट में वह सचिन तेंदुलकर को इंजमाम उल हक से भी नीचे रखते हैं।
और पढ़ें: डैरेन सैमी के आरोपों पर ICC का जवाब, अश्वेतों को लेकर कही बड़ी बात
हाल ही में वसीम अकरम ने अपनी पसंद के अनुसार दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की लिस्ट जारी की जिसमें भारत के लिये खेलने वाले सचिन तेंदुलकर को सबसे आखिरी नंबर पर रखा है।
और पढ़ें: सहवाग का बड़ा खुलासा, बताया किस खिलाड़ी के चलते लगा पाये दोहरा-तिहरा शतक

टॉप-2 में शामिल हैं यह 2 खिलाड़ी
लंबे समय तक अपनी गेंदबाजी से दुनिया के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले महान गेंदबाज वसीम अकरम ने एक यूट्यू पर चैनल पर बात करते अपनी पसंद के 5 महान बल्लेबाजों को चुना। इसमें उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्डस को पहले नंबर पर तो दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मार्टिन क्रो को शामिल किया।
उन्होंने कहा,' अगर मैं बल्लेबाज की तकनीक, उसका मैच पर असर देखूं तो मेरे दिमाग में सिर्फ विवियन रिचर्ड्स का नाम आता है। मैंने पॉन्टिंग से लेकर मैथ्यू हेडन तक को गेंदबाजी की है लेकिन विवियन रिचर्ड्स जैसा कोई नहीं था। दूसरे नंबर पर मार्टिन क्रो को रखूंगा क्योंकि जब रिवर्स स्विंग को कोई नहीं जानता था तो क्रो उसे आसानी से खेलते थे। मार्टिन क्रो ने पाकिस्तान में आकर हमारे खिलाफ रिवर्स स्विंग का सामना करते हुए दो शतक लगाए।'

सचिन से ऊपर ब्रायन लारा और इंजमाम को बताया
वसीम अकरम ने अपनी ऑल टाइम ग्रेट बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर 3 पर वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा को और नंबर 4 पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को रखा है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है थी कि उन्होंने मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को इंजमाम उल से नीचे का बल्लेबाज माना है।
उन्होंने कहा, 'प्रिंस ब्रायन लारा एक अलग ही किस्म के बल्लेबाज थे। उन्हें गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल था। वो हमेशा अलग तरीके से बल्ला लाते थे, जिससे गेंदबाज उन्हें समझ ही नहीं पाता था। इंजमाम को मैंने इसलिए चौथे नंबर पर रखा है क्योंकि मैंने उसके खिलाफ बहुत ही कम मैच खेले हैं। इंजमाम क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में शुमार हैं।'

इस वजह से सचिन को रखा सबसे नीचे
महान बल्लेबाजों की अपनी सूची में सचिन तेंदुलकर को सबसे नीचे रखने की वजह का खुलासा करते हुए वसीम अकरम ने बताया कि ऐसा करने के पीछे उनका क्या कारण रहा।
उन्होंने कहा,' सचिन को मैं इसलिए ऊपर नहीं रखता हूं क्योंकि उन्हें मैंने टेस्ट मैच में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है। मैं और वकार सचिन के खिलाफ 10 साल टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले। 1989 में आये थे सचिन और 1999 तक हम उसके साथ टेस्ट नहीं खेले। मैं गेंदबाज के तौर पर उनको परख नहीं कर सका।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
