Rio Olympics 2016: सानिया मिर्जा खेल गांव पहुंचने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की शुरूआत 5 अगस्त से होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और टेबल टेनिस टीम खेल गांव पहुंच गयीं है। सानिया खेल गांव पहुंचने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी हैं।
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा तीसरी बार ओलंपिक में भाग ले रही हैंं। सानिया महिला युगल में प्रार्थना थोंबारे के साथ और मिक्स डबल्स में स्टार पुरूष खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के साथ खेलेंगी। रियो ओलंपिक में महिला युगल मुकाबलों की शुरुआत 6 अगस्त से और मिश्रित युगल मुकाबलों की शुरुआत 10 अगस्त से होगी।
सानिया से पहले भारतीय टेबिल टेनिस टीम भी रविवार को ही खेल गांव पहुंच गयी थी। टीम में इस बार शरत कमल, सौम्यजीत घोष, मौउमा दास और मनिका बत्रा जैसे चर्चित खिलाड़ी शामिल हैं।
सानिया ने खेल गांव पहुंचने पर अपनी एक तस्वीर भी अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर शेयर की है..
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

