For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'तो सहवाग मियां...पता चल गया ना बाप कौन...अब औकात में रहना'

जीत के बाद पाकिस्तान फैंस ने सहवाग को ही निशाना बना लिया और उन्होंने सहवाग को औकात में रहने तक की सलाह दे डाली।

नई दिल्ली। भारत-पाक के बीच मुकाबला केवल मैदान पर ही नहीं होता है बल्कि दोनों वतन के लोग भी इस मैच को मानसिक, शारीरिक और भावनाओं के साथ खेलते हैं इसलिए इस मैच की हार और जीत दोनों ही देशों के लिए काफी मायने रखती है।

फिलहाल रविवार को मिनी विश्वकप कहे जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में पाकिस्तान ने बुरी तरह से भारत को पराजित किया, जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पाक टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया लेकिन ये ट्वीट उनपर बुरी तरह से भारी पड़ गया क्योंकि पाकिस्तान समर्थकों ने इस ट्वीट के जरिए सहवाग पर छीटाकंशी की बारिश कर दी और मर्यादा की सारी हदें पार कर दी।

दरअसल सहवाग ने लिखा था कि आज की शानदार जीत पर पाकिस्तान को बधाई। बहुत अच्छा प्रदर्शन था यह पाकिस्तान के क्रिकेट के लिए अच्छा होगा।

जिसके बाद पाकिस्तान फैंस ने सहवाग को ही निशाना बना लिया और उन्होंने सहवाग को औकात में रहने तक की सलाह दे डाली। एक यूजर ने लिखा कि आइंदा उतनी बकवास करना जितनी औकात है।

दूसरे ने सहवाग ने पूछा कि क्या अब उन्हें पता चल गया कि बाप कौन है। दरअसल, 15 जून को जब भारत ने बांग्लादेश को हराया था तब वीरेंद्र सहवाग ने चुटकी लेते हुए एक ट्वीट किया था। उसमें उन्होंने बांग्लादेश को पोता और पाकिस्तान को बेटा बताया था इसलिए पाकिस्तानी फैंस ने वीरू को पूछा कि अब पता चला कि बाप कौन है?

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+