Coronavirus: सुरेश रैना ने पीड़ितों की मदद के लिये सरकार को दान किये इतने पैसे
नई दिल्ली। देश भर में तेजी से फैल रही महामारी कोरोनावायरस से पीड़ितों की मदद के लिये भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना आगे निकलकर आये हैं और मरीजों की देखभाल और मदद के लिये सरकार को 52 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले इस बल्लेबाज ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिये 31 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष और 21 लाख उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है।
सुरेश रैना ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये साझा की और अपने फैन्स से अपील करते हुए कहा कि वो भी इस जंग में अपनी हर संभव मदद करें और घरों में ही रहें।
और पढ़ें: यादों के पिटारे से रिकी पोंटिंग ने निकाली अपनी कप्तानी के डेब्यू मैच की जर्सी, वायरल हो रहा ट्वीट
सुरेश रैना से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया था। सचिन ने 25 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष और 25 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, पीवी. सिंधु और गौतम गंभीर अपने-अपने तरीकों से इस लड़ाई में योगदान दे चुके हैं।
वहीं क्रिकेट के अलावा इस जंग में फुटबॉल के सबसे पुराने क्लबों से एक मोहन बागान ने भी शामिल होने का फैसला करते हुए सरकार को 20 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया। मोहन बागान क्लब यह मदद पश्चिम बंगाल आपदा राहत कोष में देगा ताकि मेडिकल कर्मचारियों और अस्पतालों की मदद की जा सके।
और पढ़ें: 65 साल से न्यूजीलैंड टीम को डरा रहा है यह शर्मनाक रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने रचा था इतिहास
मोहन बागान ने एक बयान जारी कर कहा, 'हर किसी के लिए यह मुश्किल समय है और ऐसे समय में किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। हमारा योगदान महज एक शुरुआत है। हमें उम्मीद है कि इसमें और भी लोग जुड़ेंगे और जरूरतमंद परिवारों की मदद करेंगे। एक साथ आकर हम इस संकट से पार पा सकते हैं।'
और पढ़ें: क्रिकेट जगत के वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने एक नहीं 2 देशों के लिये खेला अंतर्राष्ट्रीय मैच
मोहन बागान क्ल्ब पहले ही आई-लीग खिताब अपने नाम कर चुका है जबकि इसके अभी चार राउंड होने हैं। कोलकाता की एक अन्य क्लब आर्यन ने भी राज्य की राहत कोष में दो लाख रुपये दिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
