
पाकिस्तान में हिंदुओं और सिक्खों को नहीं मिल रही जरूरी सुविधायें
कोरोना वायरस की महामारी के बीच पाकिस्तान से एक रिपोर्ट निकलकर सामने आई है कि इस बीमारी से लड़ने के लिये मिलने वाली जरूरी चीजों को बांटने में भी हिंदू-मुस्लिम देखा जा रहा है। राशन की लाइनों से पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों हिंदू और सिक्खों को ढूंढकर बाहर निकाला जा रहा है और पाकिस्तान सरकार भी इनकी मदद के लिये कुछ खास कदम नहीं उठा रही है।
ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया (जो कि खुद पाकिस्तानी अल्पसंख्यक हैं) ने भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह से एक वीडियो बना कर इन लोगों की मदद करने की अपील की है।
|
पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की मदद के लिये वीडियो बनायें हरभजन-युवराज
दानिश कनेरिया ने स्पिनर हरभज सिंह और युवराज सिंह से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील करते हुए कहा कि वे आगे आयें और पाकिस्तान में बसे अल्पसंख्यक हिंदुओं और सिक्खों की मदद के लिये समर्थन वाली वीडियो बनाकर लोगों से मदद करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने एक लिंक भी शेयर किया जहां पर दान किया जा सकता है।
कनेरिया ने ट्विटर का सहारा लेते हुए लिखा, 'मैं युवराज सिंह और हरभजन सिंह से आग्रह करता हूं कि वे पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों के लिए भी एक वीडियो बनाएं। कोरोना वायरस के कारण इस मुश्किल समय में उन्हें आपकी जरूरत है।'

अफरीदी के समर्थन पर जबरदस्त ट्रोल हुए थे भज्जी-युवराज
अपने इस ट्वीट के साथ दानिश कनेरिया ने हरभजन सिंह और युवराज सिंह को भी टैग किया और डोनेशन लिंक को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील की। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी इन दोनों खिलाड़ियों से ऐसा ही वीडियो बनाकर मदद करने की अपील की थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ा था।
फैन्स ने युवराज और भज्जी को अफरीदी के भारत-विरोधी बयानों की याद दिलाकर बुरी तरह लताड़ा जिसके जवाब में युवराज ने कहा कि मैंने मानवता के लिये अपील की थी लेकिन मुझे यह किसी को बताने की जरूरत नहीं कि मेरी रगों में सिर्फ भारत बसता है।


Click it and Unblock the Notifications
