For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना वायरस से लड़ने के लिये हरभजन-युवराज का बड़ा ऐलान, जानें कौन दे रहा कितना दान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच देश भर में लॉकडाउन लगा हुआ है, ऐसे में दैनिक रूप से कमा कर खाने वाले लोगों के जीवन पर गंभीर संकट बन आया है। हालांकि भारत सरकार और कई संस्थाओं समते दिग्गज खिलाड़ी इन लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं और इस लिस्ट में भारतीय टीम के सीनियर स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह भी शामिल हो गये हैं। हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा ने लॉकडाउन के इन दिनों में गरीबों की मदद करने के लिये आगे आते हुए 5000 परिवारों की मदद करने का ऐलान किया। वहीं उनके दोस्त और पूर्व साथी खिलाड़ी युवराज सिंह ने 50 लाख रुपये प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दान करने का फैसला किया है।

हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने इस बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि वह और हरभजन जालंधर के 5000 परिवारों को राशन उपलब्ध करायेंगे।

और पढ़ें: Video: लॉकडाउन में गौसेवा करते नजर आये वीरेंद्र सहवाग, कहा- 'गाय हमारी माता है, हमें कुछ नहीं आता'

इन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए हरभजन ने कैप्शन में लिखा, 'सतनाम वाहेगुरु.. बस हिम्मत हौसला देना.. गीता बसरा और मैं आज से यह व्रत लेते हैं कि हम 5000 परिवारों को राशन बांटेंगे। वाहे गुरु हम सभी पर कृपा करें।'

हरभजन सिंह के इस ट्वीट के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की और साथ ही संदेश लिखा कि जो इस मुश्किल समय में अपने परिवार का पेट भरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं हम उनके 5000 परिवारों को राशन बांटने का प्रयास करेंगे।

भज्जी ने इस संदेश में आगे लिखा, 'हम अपने साथी नागरिकों का भार कम करने की कोशिश करेंगे। सुरक्षित रहें, भीतर रहें और सकारात्मक रहें। भगवान हम सभी पर दया करे। जय हिंद।'

और पढ़ें: केविन पीटरसन के साथ विवाद पर एंड्रयू स्ट्रॉस ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों टीम से किया था बाहर

यही ट्वीट गीता बसरा ने भी अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया, जिसे भज्जी ने एक बार फिर रिट्वीट भी किया। भज्जी से पहले देश के कई नामी क्रिकेटर लॉकडाउन के चलते गरीब परिवारों को हो रही समस्याओं के लिए भोजन और अन्य जरूरी मदद कर चुके हैं।

Story first published: Monday, April 6, 2020, 13:34 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+