Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Coronavirus: गरीबों की मदद के लिये फिर आगे आये सचिन तेंदुलकर, 5000 परिवारों के लिये किया राशन दान

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की चपेट में आकर लाखों लोग इस समय परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जहां एक ओर दुनिया भर में 16 लाख से ज्यादा लोग अब तक इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं वहीं लगभग 1 लाख लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस परिस्थिति से निपटने के लिये तमाम देश लॉकडाउन में चले गये हैं जिसकी वजह से रोज कमाकर खाने वाले लाखों परिवार अब घर बैठने पर मजबूर हो गये हैं और उनके जीवन यापन पर संकट मंडरा रहा है। इस परेशानी की स्थिति में फिल्म जगत से लेकर खेल जगत तक की तमाम हस्तियां मदद के लिये आगे आ रही हैं।

और पढ़ें: 3 देश जिनके खिलाड़ियों का IPL 2020 में खेलना बेहद जरूरी, नहीं तो बढ़ जायेगी परेशानी

इसी क्रम में भारतीय टीम के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर से इन गरीब परिवारों की मदद करने का फैसला किया है। सचिन तेंदुलकर ने एक गैर सरकारी संगठन 'अपनालय' के साथ मिलकर 5000 परिवारों के महीने भर के राशन की जिम्मेदारी ली है। इसके तहत वह 5000 परिवारों के लिये महीने भर का राशन उपलब्ध करायेंगे।

सचिन तेंदुलकर इससे पहले भी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 50 लाख रुपये की मदद कर चुके हैं। मास्टर ब्लास्टर के इस कदम के बारे में एनजीओ अपनालय ने ट्वीट कर जानकारी दी और उन्हें धन्यवाद कहा।

और पढ़ें: यह हैं 3 कैरिबियाई खिलाड़ी जिनके दम पर फिर ऊंचाई हासिल करेगा वेस्टइंडीज क्रिकेट

अपनालय ने लिखा- 'शुक्रिया सचिन तेंदुलकर 'अपनालय' की मदद करने के लिए। अपनालय इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद करता है। वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे।'

इसके जवाब में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले इस क्रिकेटर ने लिखा- 'अपनालय को शुभकामनाएं और जरुरतमंदों के लिए अपना काम जारी रखिए।'

और पढ़ें: 'IPL खेलने के लिये नहीं फैन्स का दिल जीतने के लिये नहीं की स्लेजिंग', पैट कमिंस का क्लार्क को जवाब

आपको बता दें कि हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिये 25 लाख रुपये प्राइम मिनिस्टर केयर्स फंड और 25 लाख रुपये चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में आर्थिक मदद के रूप में दान किया।

Story first published: Saturday, April 11, 2020, 14:23 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+