यह हैं 3 कैरिबियाई खिलाड़ी जिनके दम पर फिर ऊंचाई हासिल करेगा वेस्टइंडीज क्रिकेट
नई दिल्ली। वनडे क्रिकेट के जन्म के साथ ही खेल के मैदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट के दबदबे को कौन भूल सकता है, जिसकी टीम में शामिल सभी 11 खिलाड़ी उस जमाने में किसी सुपरस्टार से कम नहीं थे। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने क्षेत्र में महानता हासिल की हुई थी और इन्हीं खिलाड़ियों के दम पर कैरिबियाई टीम ने लगातार पहले 2 वनडे विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया। हालांकि जैसे-जैसे इन खिलाड़ियों ने इस खेल से संन्यास लेना शुरु किया वैसे-वैसे वेस्टइंडीज क्रिकेट का नाम अन्य देशों के मुकाबले नीचे आने लगा। आज ऐसा समय आ गया है कि कभी जिस देश के खिलाड़ियों के साथ मैच खेलने में खिलाड़ी कांप जाते थे वहीं आज वह देश खेल के तीनों प्रारूपों में टॉप 4 में शामिल नहीं है।
और पढ़ें: फोन करने के लिये पेड़ों पर चढ़ रहा है यह ICC अंपायर, बताया क्या है मजबूरी
इस बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी माइकल होल्डिंग ने मौजूदा समय में कैरिबियाई टीम के उन 3 खिलाड़ियों का नाम बताया है जो कि क्रिकेट की दुनिया में एक बार फिर से वेस्टइंडीज का लोहा मनवायेंगे और कैरिबियाई क्रिकेट का नाम रोशन करेंगे।
और पढ़ें: भारत-पाक सीरीज की मांग पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने शोएब अख्तर को फटकारा, जानें क्या बोले

इन 3 खिलाड़ियों के सहारे बुलंदी पर पहुंच सकता है विंडीज क्रिकेट
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर माइकल होल्डिंग का मानना है कि वेस्टइंडीज की युवा टीम में उन्हें कुछ खिलाड़ी उम्मीद की किरण के रूप में नजर आते हैं जो कि वेस्टइंडीज क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।
'वॉयस ऑफ बारबाडोस रेडियो' के मैसन एंड गेस्ट कार्यक्रम में बात करते हुए माइकल होल्डिंग ने कहा,'मौजूदा समय में निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर और शाई होप ऐसे कैरिबियाई खिलाड़ी हैं जो अपनी प्रतिभा से वेस्टइंडीज क्रिकेट को एक बार फिर से बुलंदियों पर ले जा सकते हैं। अगर इन युवा खिलाड़ियों को ठीक से
प्रशिक्षित किया जाये तो वेस्टइंडीज क्रिकेट फिर से बुलंदी पर पहुंच सकता है।'

होल्डिंग ने बताया कैसे वेस्टइंडीज क्रिकेट को फिर से मिलेगी सफलता
रेडियो पर प्रसारित हुए इस कार्यक्रम में माइकल होल्डिंग ने कहा कि इन खिलाड़ियों की प्रतिभा देखकर मुझे उम्मीद की किरण नजर आ रही है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि हम उनकी इस प्रतिभा के साथ किस तरह से न्याय करते हैं।
उन्होंने कहा,'अगर हम इन प्रतिभाओं से सर्वश्रेष्ठ लेने में सफल रहे तो एक अच्छी टीम का गठन कर सकते है। व्यक्तिगत प्रतिभा से तभी अच्छा परिणाम मिल सकता है जब टीम अच्छा करे।'

दुनिया की किसी भी टीम में जगह बना सकते हैं यह 3 खिलाड़ी
माइकल होल्डिंग ने निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर और शाई होप की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी नजर में यह खिलाड़ी दुनिया की किसी भी टीम में जगह बनाने में सक्षम है। उनका मानना है कि जेसन होल्डर की कप्तानी में वेस्टइंडीज टीम ने पिछले कुछ समय में टेस्ट प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन किया है।
वहीं वनडे क्रिकेट में फिनिशर की शानदार भूमिका निभाने वाले 24 साल के पूरन को अभी टेस्ट में मौका नहीं मिला है जबकि 23 साल के हेटमायर ने 16 टेस्ट खेले है। 26 साल के होप इन तीनों में सबसे अनुभवी है जिन्होंने 31 टेस्ट में दो शतक लगाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
