"/>
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अश्विन को फिर याद आया मांकड़िंग विवाद, कोरोना से बचने के लिये लोगों से की मजेदार अंदाज में अपील

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस से लड़ने के लिये मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन की घोषण की है। जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिये सभी मशहूर हस्तियां और दिग्गज खिलाड़ी लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में रविचंद्रन अश्विन का भी नाम जुड़ गया जिन्होंने लोगों को घरों में रहने की अपील करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का नाम भी बदल दिया। रविंचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर 'लेट्स स्टे एट होम' कर दिया है।

और पढ़ें: 2011 में क्यों लिया था अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला, रिकी पोंटिंग ने किया खुलासा

इसके साथ ही अश्विन ने काफी मजाकिया अंदाज में लोगों से घरों में रहने की अपील की और इस दौरान आईपीएल 12 की बेहद लोकप्रिय घटना को भी याद किया। जिस पर काफी विवाद हुआ था। दरअसल रविचचंद्रन अश्विन ने बीते साल किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को मांकड़िंग आउट किया था।

अश्विन ने उस घटना को याद करते हुए एक ट्वीट किया जिसके जरिये उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में लोगों से लॉक डाउन के दौरान घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

और पढ़ें: 'आपकी गलती की भारी कीमत देश चुका सकता है': कोहली-अनुष्का ने दिया VIDEO संदेश

अश्विन ने ट्वीट किया, 'हा हा हा, किसी ने मुझे यह भेजा और बताया कि आज ही के दिन एक साल पहले यह रन आउट हुआ था। देश में लॉकडाउन है, नागरिकों को यह याद दिलाने का यह अच्छा तरीका है। जैसे क्रीज से बाहर निकलने पर ऐसे मांकड़ आउट हो सकते हैं। वैसे ही बाहर निकलने पर कोरोना का शिकार हो सकते हैं। अंदर रहें, सुरक्षित रहें।'

गौरतलब है कि मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महामारी से लड़ने के लिये 21 दिन का लॉकडाउन लगाते हुए लोगों से घरों के बाहर न निकलने की अपील की है, हालांकि इस दौरान उन्होंने साफ किया कि लोगों को उनकी रोजमर्रा की जरूरत की चीजें मिलती रहेंगी।

और पढ़ें: कौन सा पाकिस्तानी गेंदबाज नवदीप सैनी से है बेहतर, ब्रैड हॉग ने किया खुलासा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'तीन सप्ताह... इतने वक्त तक अंदर ही रहें। मैं फिर दोहराता हूं अगर अगले तीन सप्ताह तक हमने समाज के तौर पर गैर-जिम्मेदाराना रुख अपनाया तो हमें दो दशक का खमियाजा भुगतना पड़ सकता है।'

Story first published: Thursday, March 26, 2020, 15:09 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+