
क्या गारंटी है आप 3 महीनें जिंदा रहोगे
अख्तर ने कहा, ''कुछ लोग सामान स्टोर कर रहे हैं। खुदा का खाैफ खाओ। पाकिस्तान, हिंदुस्तान, श्रीलंका, थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज में एक मजूदर की भी सोच लो, जो दिहाड़ी कमाता है और उससे ही अपने बच्चों और परिवार का पेट पालता। तीन महीने का सामान आपने स्टोर कर लिया। आप क्या कर रहे हैं। क्या गारंटी है आप 3 महीनें जिंदा रहोगे। किसके लिए इकठ्टा कर रहे हो। मजदूर तिहाड़ी लगाकर 1000 कमाता है वो कहां से सामान लेगा।''

अब चैरिटी का टाइम है
इसके अलावा अख्तर ने यह भी कहा कि यह समय एकजुटता का है। अख्तर ने कहा, ''अब हिंदु-मुसलमान का समय नहीं है। यह इंसानियत दिखाने का समय है। जहां तक चैरिटी फंड हो उसे इकठ्टा करें। हिंदुस्तान-पाकिस्तान ने कह दिया कि वह नहीं संभाल सके। मैं गारंटी से कहता हूं कि अगर 2 लाख केस हो गए तो संभाल नहीं पाओगे। मैंने हिंदुस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश आैर श्रीलंका में बहुत सफर किया। थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज में कोई सुविधा नहीं है।''

PSL पर कोरोना की मार पड़ने से दुखी
शोएब अख्तर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर कोरोना वायरस की मार पड़ने से काफी दुखी भी हैं। उन्होंने पहले भी कहा था कि मुश्किल से पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी हुई थी, हर कोई इसका मजा उठा रहा था, तभी इस महामारी ने उसे भी अपका शिकार बना लिया। कोरोना वायरस के कारण पीएसएल के कुछ मैच खाली स्टेडियम में हुए थे, इसके बाद सेमीफाइनल डबल हेडर में आयोजित करवाने का फैसला लिया गया था, मगर पाकिस्तान में दिन पर दिन इस वायरस के बढ़ते मामलों के कारण उसे फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
