For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना वायरस: भारत के बाद वेस्टइंडीज ने भी रद्द किए सभी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट

नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लगातार क्रिकेट सीरीज और टूर्नामेंट्स को रद्द किया जा रहा है। इस बीच क्रिकेट खेलने वाले दुनिया के दो बड़े देशों भारत और वेस्टइंडीज ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी घरेलू मैचों के आयोजन को रद्द कर दिया है। इससे पहले भारत-दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के 2 मैचों को रद्द कर दिया गया था। इन दोनों सीरीज का एक-एक मैच हो चुका था, जहां भारत का मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 71 रनों से जीत दर्ज की थी।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने भी इसी लड़ी में अपना नाम जोड़ते हुए साफ किया है कि 16 मार्च से लेकर अगले 30 दिनों तक देश के अंदर होने वाले सभी टूर्नामेंट और फेस-टू-फेस ग्रुप मीटिंग्स पर पाबंदी लगा दी जायेगी।

और पढ़ें: 'भाग्यशाली हैं जो क्रिकेट कॉन्टैक्ट वाला खेल नहीं', कोरोना के चलते सीरीज रद्द पर बोले पैट कमिंस

क्रिकेट वेस्टइंडीज के मेडिकल ऑफिसर इजराइल दवलत के द्वारा दिए गए बयान में कहा गया कि हमारे खिलाड़ियों, ऑफिशियल्स और स्टाफ की सुरक्षा एवं हेल्थ क्रिकेट वेस्टइंडीज के लिए सबसे जरूरी है। हमने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को यह सुझाव दिया है कि वो वायरस के खतरे को कम करने के लिए प्रोएक्टिव पॉलिसी स्टेप्स लें।

इस फैसले के बाद प्रभावित होने वाले टूर्नामेंटों में रीजनल अंडर-15 ब्वॉयज़ चैंपियनशिप, रीजनल अंडर-19 गर्ल्स चैम्पियनशिप और 26 मार्च से शुरू होने वाली वेस्ट इंडीज़ चैंपियनशिप के फ़ाइनल दो राउंड हैं।

और पढ़ें: CSK ने संजय मांजरेकर को किया ट्रोल, BCCI ने किया कॉमेंट्री पैनल से बाहर

इससे पहले बीसीसीआई ने भी कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया और रणजी ट्रॉफी चैंपियन सौराष्ट्र के बीच होने वाले ईरानी कप समेत अपने सभी घरेलू टूर्नामेंट को रद्द कर दिया था।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान जारी कर कहा कि ईरानी कप, विज्जी ट्राफी, सीनियर महिला एकदिवसीय नॉकआउट और सीनियर महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी समेत जिन भी टूर्नामें को रोका गया गया है उनके आयोजन की तारीख को नोटिस जारी कर सूचित किया जायेगा।

और पढ़ें: इरफान पठान ने बताया पिछले दशक के उन 3 खिलाड़ियों का नाम जो पास कर लेते यो-यो टेस्ट

इस दौरान कई जूनियर महिला टूर्नामेंट को भी नोटिस जारी कर रोका गया है जिनमें U-19 वनडे नॉकआउट, U-19 टी20 लीग, सुपर लीग और नॉकआउट, अंडर-19 टी20 चैलेंजर ट्रॉफी, अंडर-23 नॉकआउट और अंडर-23 वनडे चैलेंजर शामिल हैं।

Story first published: Monday, March 16, 2020, 7:23 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+