ENG vs NZ: बीच मैच में बिना कपड़े के घुस गया शख्स, पिच पर खड़े होकर किया डांस
लंदन। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को खेले गए मुकाबले में एक ऐसा नजारा देखने को मिली जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। दरअसल मैच के दौरान न्यूजीलैंड की पारी के 34वें ओवर में एक स्ट्रीकर यानी की नग्न व्यक्ति सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए ग्राउंड पर जा पहुंचा। ग्राउंड पर जाने के बाद वो किसी खिलाड़ी से नहीं मिला बल्कि वो पिच पर डांस करने लगा। यहां तक कि पिच पर खड़े होकर शख्स तरह तरह के करतब दिखाने लगा।

पिच पर खड़े होकर किया भद्दा डांस
शख्स के मैदान में घुसने के बाद काफी देर तक खेल रूका रहा। इसके बाद जब सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ने के लिए ग्राउंड पर आए तो वो उनको भी खूब छकाया। ग्राउंड पर कई चक्कर दौड़ लगाई। यहां तक कि खिलाड़ियों के पास जाकर भी उसने उल्टे सीधे इशारे किया। बैटिंग कर रहे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लाथम और मिचेल सेंटनर और इंग्लैंड के खिलाड़ी स्ट्रीकर की उल्टी सीधी हरकतों को देखते रहे। हालांकि अंत में चार-पांच सिक्योरिटी वाले आये और फिर उसे कपड़ों से ढका और फिर मैदान के बाहर ले गए।

जीत के लिए इंग्लैंड ने दिया था 306 रनों को लक्ष्य
बता दें कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम को जीता हासिल हुई। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाई। टीम की ओर से जॉनी बेयरस्टोव ने शानदार पारी खेलते हुए 99 गेंद में 106 रन बनाए। इसके अलाव ओपनिंग बल्लेबाज जेसन रॉय ने 61 गेंद में 60 रनों का योगदान दिया। जबकि इओन मॉर्गन ने 42 जो रूट ने 24 रन का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाजों की मदद से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 306 रनों का लक्ष्य रखा।
|
186 रन पर ढेर हो गई न्यूजीलैंड की टीम
इसके बाद बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही और मात्र 2 रन के स्कोर पर टीम हेनरी निकोलर के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद टीम के 14 रन के स्कोर पर मार्टिन गुप्टिल भी पवेलियन लौट गए। मध्यमक्रम में टॉम लाथम ने जरूर पारी संभाली लेकिन वो 65 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हो गए उसके बाद बचे बल्लेबाज टीम के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और पूरी टीम 45 ओवर में 186 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो
यह भी पढ़ें- विश्व कप 2019: न्यूजीलैंड को 119 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
