For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुनरो की आंधी में शाहरुख खान की बल्ले-बल्ले, बना T-20 क्रिकेट का तीसरा बड़ा स्कोर

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज कोलिन मुनरो भले ही विश्व कप दाैरान ज्यादा चल ना पाए हों लेकिन कैरेबियाई प्रीमियर लीग(सीपीएल) में उनका बल्ला रन उगल रहा है। मुनरो ने लीग के 10वें मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली, जिसकी बदाैलत ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को टूर्नामेंट में लगातार चाैथी जीत मिली। इस टीम के मालिक बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान हैं जो आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स के भी मालिक हैं।

बना T-20 क्रिकेट का तीसरा बड़ा स्कोर

बना T-20 क्रिकेट का तीसरा बड़ा स्कोर

मुनरो का बल्ला शुक्रवार जमैका तलवाह के खिलाफ चला। उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 96 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चाैकों के साथ 8 दनदनाते छक्के भी शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदाैलत टी20 क्रिकेट का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बना। ट्रिनबागो ने जमैका के सामने 268 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जवाब में जमैका 5 विकेट खोकर 226 रन ही बना सकी। जमैका के कप्तान क्रिस गेल हैं जो 24 गेंदों में 39 रन ही बना सके। उनके लिए ग्लेन फिल्पिस ही 32 गेंदों में सर्वाधिक 62 रनों की पारी खेल सके। ट्रिनबागो द्वारा बनाया गया यह स्कोर टी20 क्रिकेट का तीसरा बड़ा स्कोर रहा। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 278 रन बनाए हैं, वहीं चेक रिपब्लिक टीम ने भी इसी साल तुर्की के खिलाफ 278 रन बनाए थे।

MSK प्रसाद ने दी केएल राहुल को सलाह, कहा- कामयाब होना है तो इस क्रिकेटर को फोलो करो

ऐसे बना बड़ा स्कोर

ऐसे बना बड़ा स्कोर

इस मैच में जमैका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। ट्रिनबागो के लिए ओपनिंग करने आए लेंडल सिमंस और सुनील नारायण ने ओपनिंग की जिन्होंने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। नारायण 20 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद आए मुनरो जिन्होंने आते ही तेज खेलना शुरू कर दिया। उन्होंने सिमंस के साथ मिलकर 14.4 ओवर में 179 पहुंचाया। सिमंस ने 42 गेंदों में 86 रन बनाए। फिर चाैथे नंबर पर आए पोलार्ड ने भी जमैका की क्लास लगाई और फिर दोनों ने निर्धारित 20 ओवर में टीम का स्कोर 2 विकेट खोकर 267 पहुंचाया जो टी20 क्रिकेट का तीसरा बड़ा स्कोर रहा। पोलार्ड ने 17 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए, जिसमें 4 चाैके व 3 छक्के रहे।

अंक तालिका में टाॅप पर

अंक तालिका में टाॅप पर

बता दें कि अब शाहरुख खान की यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ चुकी है। अब ट्रिनबागो का अगला मैच 17 सितंबर को सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ होना है। शाहरुख ने हाल ही में अपनी टीम को एक क्रूज बुक करते हुए शानदार पार्टी थी। उनका पोलार्ड के साथ डांस करते हुए वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमें वह लुंगी डांस गाने पर नाचते दिखे। सोशल मीडिया पर शाहरुख का टीम के साथ डांस का वीडियो खूब वायरल हुआ था।

Story first published: Saturday, September 14, 2019, 16:41 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+