CPL 2020: हैट्रिक लेने से चूके इमरान ताहिर, टीकेआर ने दर्ज की लगातार 5वीं जीत

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज में जारी कैरिबियन प्रीमियर लीग में शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली टीम त्रिनबागो नाइटराइडर्स (Trinibago Knightriders) का जलवा लगातार जारी है। त्रिनबागो की टीम ने सीपीएल में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL) में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ खेले गये एक लो स्कोरिंग मैच में त्रिनबागो की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की। सीपीएल में खेले गये अभी तक के मैचों में त्रिनबागो की यह लगातार 5वीं जीत है और इसी के चलते वह टूर्नामेंट के प्वाइंटस टेबल में टॉप पर बरकार है।

और पढ़ें: महिला पहलवान विनेश फोगाट को हुआ 'कोरोना', जल्द ही खेल रत्न से होना है सम्मानित

त्रिनबागो की टीम के लिये इमरान ताहिर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई, हालांकि इस दौरान वह हैट्रिक लेने से चूक गये। टॉस हारकर अमेजन वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 112 रन ही बनाये। जिसे नाइटराइडर्स की टीम ने 10 गेंद रहते हुए 3 विकेट पर 115 रन बनाकर जीत दर्ज की।

और पढ़ें: संन्यास के बाद कश्मीर के गरीब क्रिकेटर्स के लिये खास काम करना चाहते हैं सुरेश रैना

गुयाना वॉरियर्स के लिये सिर्फ 4 ही बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंच सके जिनमें से कीमो पॉल (नाबाद 28), शिमरोन हेटमेयर (26) और रोस टेलर (26) भी शामिल हैं। नाइटराइडर्स की तरफ से खारी पियरे ने 18 रन देकर तीन विकेट लिये। नाइटराइडर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाये लेकिन इमरान ताहिर ने लेंडल सिमन्स (19) ओर कॉलिन मुनरो (शून्य) को लगातार गेंदों पर आउट कर दिया। डेरेन ब्रावो (नाबाद 26) ने उनकी हैट्रिक नहीं बनने दी।

दस ओवर के बाद नाइटराइडर्स का स्कोर दो विकेट पर 51 रन था और इसके बाद टियोन वेबस्टर (27) भी पवेलियन लौट गये। ऐसे में टिम सीफर्ट ने नाबाद 39 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलायी।

Story first published: Friday, August 28, 2020, 23:18 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+