For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CPL 2020: 8 छक्के जड़कर इस खिलाड़ी ने बनाये ताबड़तोड़ 85 रन, दिलाई 36 रनों से जीत

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में कराया है। हालांकि इसके शुरू होने में अब ज्‍यादा समय नहीं बचा है, लेकिन लीग क्रिकेट का शोर चारों ओर गूंज रहा है। वेस्टइंडीज में खेली जा रही कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League 2020) में बल्‍लेबाज कोहराम मचा रहे हैं। इस बीच बारबाडोस त्रिनिदाद और जमैका तलवाह के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान बल्लेबाज काइल मेयर्स (kyle mayers) ने 59 गेंदों में 8 छक्‍के और 3 चौके लगाकर 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

और पढ़ें: IPL 2020 से पहले केकेआर को लगा बड़ा झटका, कंधे की चोट के चलते बाहर हुआ दिग्गज गेंदबाज

वहीं काइली मेयर्स की इस पारी के दम पर बारबाडोस की टीम ने 36 रनों से जीत हासिल की। काइली मेयर्स की इस पारी की बदौलत पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए। जिसके जवाब में जमैका 112 रन ही बना सकी और बारबाडोस ने 36 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

और पढ़ें: Video: सीपीएल में हुई तीखी बहस तो आसिफ ने मारा बल्ला, बाल-बाल बचे कीमो पॉल

काइली मेयर्स ने संभाली टीम

काइली मेयर्स ने संभाली टीम

बारबाडोस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी खराब शुरुआत की और महज 20 रन के अंदर ही अपने 2 विकेट गंवा दिये, मगर यहां से काइली मेयर्स ने पारी को संभाला, लेकिन दूसरे छोर पर उनका साथ कोई नहीं दे पाया। इसके बावजूद मेयर्स ने ज्‍यादा से ज्‍यादा समय स्‍ट्राइक अपने पास रखने की कोशिश की और बड़े शॉट से रन जुटाए। मेयर्स ने 59 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली।

मेयर्स ने लगाये 8 छक्के और 3 चौके

मेयर्स ने लगाये 8 छक्के और 3 चौके

काइली मेयर्स ने अपनी पारी में सिर्फ चौकों और छक्कों की मदद से 60 रन बनाये जिसमें 48 रन उन्होंने छक्‍कों की मदद से और 12 रन महज चौकों से जोड़े। मेयर्स के अलावा बारबाडोस को कोई और बल्‍लेबाज 20 रन से ज्यादा नहीं पाया। कप्‍तान जेसन होल्‍डर ने 15 रन बनाए। मेयर्स सहित सिर्फ तीन खिलाड़ी ही दोहरे अंक को छू पाए।

बाद में गेंदबाजों ने संभाली जिम्‍मेदारी

बाद में गेंदबाजों ने संभाली जिम्‍मेदारी

बारबाडोस की बल्‍लेबाजी तो मेयर्स ने संभाली ली थी और अकेले दम पर विपक्षी टीम के सामने चुनौतीपूर्ण स्‍कोर रख दिया था। इसके बाद गेंदबाजों ने अपना काम किया और धारदार गेंदबाजी कर जमैका की टीम को निर्धारित ओवर में 112 रन पर ही रोक दिया। बारबाडोस की तरफ से मिचेल सेंटनर, जेसन होल्‍डर और राशिद खान को दो दो सफलता मिली, जबकि हेडन वॉल्‍श ने एक विकेट लिया। जमैका की तरफ से सर्वाधिक 31 रन नकरुमाह बोनेर ने बनाए।

Story first published: Friday, August 28, 2020, 15:20 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+