For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: सीपीएल में हुई तीखी बहस तो आसिफ ने मारा बल्ला, बाल-बाल बचे कीमो पॉल

Pakistan batsman Asif Ali almost hits Keemo Paul with his bat during a CPL Match | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामरी कोरोना वायरस के बीच लंबे समय से ठप्प पड़े क्रिकेट की हाल ही में वापसी हुई है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खेली गई टेस्ट सीरीज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज किया तो वहीं आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से सीमित ओवर्स प्रारूप की वापसी हुई। इस बीच वेस्टइंडीज में खेली जा रही कैरिबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के जरिये क्रिकेट जगत में लीग टूर्नामेंट की भी वापसी हुई है। त्रिनबागो एंड टोबैगो में आयोजित की जा रही इस लीग में भले ही दर्शक मौजूद नहीं है लेकिन क्रिकेट का रोमांच पूरी तरह से बरकरार है।

और पढ़ें: IPL 2020 से पहले केकेआर को लगा बड़ा झटका, कंधे की चोट के चलते बाहर हुआ दिग्गज गेंदबाज

सीपीएल में खिलाड़ियों के बीच न सिर्फ पुराना एग्रेशन देखने को मिल रहा है बल्कि मैदान पर कई हाई वोल्टेज मैच भी देखने को मिल रहे हैं। इस बीच बुधवार को बंध दरवाजों के बीच खेले जा रहे एक मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली ने गुस्से में कुछ ऐसा कर दिया जिसकी चारों ओर आलोचना की जा रही है।

और पढ़ें: IPL 2020 को लेकर कैफ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम बनेगी विजेता

वायरल हो रहा है वीडियो

वायरल हो रहा है वीडियो

जमैका और गुयाना की टीम के बीच खेले गये इस मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज और कैरिबियाई खिलाड़ी कीमो पॉल के बीच हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैच में आसिफ अली जमैका की ओर से तो कीमो पॉल गुयाना की ओर से खेल रहे थे। यह घटना जमैका की पारी के 8वें ओवर की है जब कीमो पॉल गेंदबाजी करने आये थे और उनकी गेंद पर आउट होने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई।

आसिफ के बल्ले से बाल-बाल बचे कीमो पॉल

आसिफ के बल्ले से बाल-बाल बचे कीमो पॉल

इस बहस के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली ने गुस्से में अपने बल्ले को ऐसे घुमाया कि वह कीमो पॉल को लगने से बाल-बाल बच गया। उल्लेखनीय है कि 8वें ओवर में कीमो पॉल की गेंद पर क्रिस ग्रीन ने आसिफ अली का कैच लपका। आसिफ ने 6 गेंदे खेली लेकिन 3 ही रन बना सके और फिर आउट हो गये। वहीं आसिफ को आउट करने के बाद जब कीमो पॉल जश्न मना रहे थे तभी दोनों खिलाड़ियों के बीच शब्दों का वार देखने को मिला। इसके साथ ही आसिफ गुस्से में भर उठे और बल्ले को जोर से घुमा दिया।

आसिफ पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई

आसिफ के बल्ले से बचने के बाद जब कीमो पॉल उनकी तरफ लपके तो बाकी खिलाड़ियों ने उन्हें रोक लिया और तब तक आसिफ अली भी ड्रेसिंग रूम की तरफ निकल गये थे। गौरतलब है कि आसिफ अली को उनके इस रवैये के लिये अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि इस मैच को जमैका ने पांच विकेट से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना ने 9 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। जवाब में जमैका ने 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया। फीदल एडवर्ड और मुजीब उर रहमान जमैका तल्लावाह की जीत के हीरो रहे। दोनों ने मैच में तीन-तीन विकेट झटके।

Story first published: Friday, August 28, 2020, 15:11 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+