
एलेन को बाहर करने के पीछे यह था कारण
उल्लेखनीय है कि सीपीएल 2020 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 18 अगस्त से शुरु हो रही इस टी20 लीग से 14 दिन पहले त्रिनिदाद पहुंचना है, जहां पर इन खिलाड़ियों के अभ्यास और क्वारंटीन का इंतजाम किया है। इसके लिये फ्रैंचाइजियों ने सभी खिलाड़ियों के लिये कुछ चार्ट विमानों का इंतजाम किया था लेकिन फैबियन एलेन से अपनी फ्लाइट छूट गई। सेंट कीट्स और नेविस पैट्रियट्स ने फैबियन एलेन को इस सीजन के लिए रीटेन किया था लेकिन उनकी एक गलती से टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उनके मैनेजर ने बताया, 'फ्लाइट की जानकारी पर थोड़ी गलतफहमी हो गई, जिसकी वजह से एलेन समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए और उनकी चार्टर फ्लाइट छूट गई। महामारी की वजह से त्रिनिडाड जाने का सिर्फ वही तरीका था।'

एलेन के अलावा यह खिलाड़ी भी हो चुके हैं बाहर
सीपीएल 2020 में टूर्नामेंट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में सिर्फ फैबियन एलेन का ही नाम नहीं है। उनके अलवा पैट्रियटस के कोच साइमन हेलमॉट को भी बाहर होना पड़ा है। कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के चलते उन्होंने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। टीम से हरफनमौला खिलाड़ी और कोच के बाहर होने के बाद पैट्रियटस को बड़ा झटका लगा है। एलेन ने पिछले सीजन में टीम के लिये बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान एलेन ने 181.18 के स्ट्राइक रेट 337 रन बनाए और साथ ही शानदार गेंदबाजी भी की।
वहीं बायें हाथ के स्पिनर और त्रिनिडाड के खिलाड़ी डेनिस बुली भी कोरोना पॉजिटिव होने के चलते बाहर हो गये हैं और उनकी जगह इमरान खान ने ली है। वहीं साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी रासी वेन डर दुसां भी सीपीएल के लिए त्रिनिदाद नहीं पहुंच सके हैं।

162 खिलाड़ी पाये गये कोरोना नेगेटिव
गौरतलब है कि कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में हिस्सा लेने के लिये त्रिनिदाद की यात्रा करने वाले खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारियों और प्रशासकों के 162 सदस्यीय दल को कोविड-19 जांच में नेगेटिव पाया गया है। सीपीएल की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार लीग की सुरक्षा के लिये कड़े प्रोटोकॉल के अंतर्गत 3 खिलाड़ी और एक कोच यात्रा नहीं कर सके हैं।
आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत 18 अगस्त से हो रही है जिसका फाइनल मैच 10 सितंबर को खेला जायेगा। इस दौरान लीग के सभी 33 मैच त्रिनिदाद में दो स्थलों खेले जायेंगे। पहले मैच में पिछले साल की उप विजेता गयाना एमेजन वॉरियर्स का सामना त्रिनबागो नाइटराइडर्स (टीकेआर) से होगा।


Click it and Unblock the Notifications
